© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » चंदौली » प्रदेश व देश स्तर पर पर्यटक का भव्य केंद्र होगा चंदौली का औरवाटांड़ जलप्रपात और छानपातर दरी: DM Chandauli

प्रदेश व देश स्तर पर पर्यटक का भव्य केंद्र होगा चंदौली का औरवाटांड़ जलप्रपात और छानपातर दरी: DM Chandauli

DM Chandauli
  • एडवेंचर गेम्स, चिल्ड्रेन पार्क, वॉच टावर और कैंटीन जैसी सुविधाएं होगी उपलब्ध 
  • नौगढ़ इलाके में स्थित यह स्थल अब पिकनिक और एडवेंचर के लिए सैलानियों की पहली पसंद बन कर उभर रहा : DM Chandauli 

     

    DM Chandauli  चंद्र मोहन गर्ग ने औरवाटांड़ जलप्रपात और छानपातर दरी का भ्रमण कर पर्यटन स्थल को विकसित करने एवं वहाँ पर सैलानियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था एवं महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने, पर्यटकों के खानपान, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी संबंधी सुविधाओं को और भी बेहतर व सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए।

  • DM Chandauli
    DM Chandauli

    जिलाधिकारी ने कहा कि नौगढ़ इलाके में स्थित यह स्थल अब पिकनिक और एडवेंचर के लिए सैलानियों की पहली पसंद बन रहा है। उन्होंने पर्यटक क्षेत्र के रूप में जलप्रपात को विकसित करने के लिए पहल की है। जिलाधिकारी ने बताया कि इसी के तहत पर्यटन विभाग और वन निगम के द्वारा विभिन्न निर्माण कार्य और कराए जाएंगे।

  • Dalimss Sunbeam Chakia
  •  

    जिलाधिकारी ने डीएफओ को झरने के किनारे रेलिंग सहित अन्य सुरक्षा की दृष्टि से कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पर्यटन की दृष्टि से कार्य कराने के लिए डीएफओ एवं पर्यटन अधिकारी से सुझाव मांगा।

    उन्होंने कहा कि जिले में औरवाटांड़ और छानपातर दरी जल प्रपात पर पयर्टन क्षेत्र के रूप में और बेहतर विकसित करने की योजना पर कार्य किया जाएगा। जल्द ही सभी जगहों पर आधुनिक सुविधाओं को बहाल किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक पर्यटक इस क्षेत्र की खूबसूरती का आनंद ले सकें।

और खबर देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें : https://www.khabarinews.com/

SRVS Sikanderpur

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!