© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » उत्तर प्रदेश » “गैस के लिए तरस रही जनता,क्या एजेंशियों में चल रहा ‘ब्लैक गेम’ ?

“गैस के लिए तरस रही जनता,क्या एजेंशियों में चल रहा ‘ब्लैक गेम’ ?

Bgarat gas

चकिया में सिलेंडर संकट बना जनता के लिए सिरदर्द, 1500 से 1800 रुपये में खुलेआम चोरबाजारी के आरोप

खबरी न्यूज नेशनल नेटवर्क चकिया, चंदौली।
एक तरफ सरकार लगातार दावा कर रही है कि देश में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, उपभोक्ताओं को समय पर डिलीवरी दी जा रही है और व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है। लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। चकिया क्षेत्र में इन दिनों गैस सिलेंडर को लेकर ऐसी भयावह स्थिति पैदा हो गई है कि आम आदमी की रसोई का चूल्हा तक ठंडा पड़ने लगा है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर गैस जा कहाँ रही है?

क्षेत्र में गैस की जबरदस्त किल्लत देखने को मिल रही है। शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को 25 दिन बाद की बुकिंग डेट दी जा रही है, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह अवधि 40 से 45 दिन तक पहुंच चुकी है। हालत यह है कि बुकिंग होने के बाद भी उपभोक्ताओं को 10 से 15 दिन तक गैस सिलेंडर का इंतजार करना पड़ रहा है। लेकिन इसी बीच चौंकाने वाला खेल भी सामने आ रहा है।

SRVS Sikanderpur

लोगों का आरोप है कि मोबाइल पर गैस डिलीवर होने का मैसेज पहले ही भेज दिया जाता है, जबकि असल में सिलेंडर कई दिनों बाद पहुंचता है। सबसे हैरानी की बात यह कि बिना OTP बताए ही डिलीवरी दिखा दी जा रही है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि कहीं न कहीं सिस्टम के भीतर बड़ा खेल चल रहा है।

“जरूरतमंद को नहीं गैस, लेकिन पैसे वालों को तुरंत सिलेंडर”

शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही गैस की मांग बढ़ी तो एजेंसियों के कथित खेल भी तेज हो गए। क्षेत्र के कई लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अगर कोई अतिरिक्त पैसा देने को तैयार हो जाए तो उसे तुरंत गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाता है। आरोप है कि 978रुपये वाले घरेलू सिलेंडर को 1500 से लेकर 1800 रुपये तक में बेचा जा रहा है।

यानी गरीब आदमी लाइन में खड़ा रहे और जिसके पास मोटी रकम हो उसे “VIP डिलीवरी” मिल जाए! सवाल यह है कि क्या गैस एजेंसियों में अब जरूरत नहीं बल्कि जेब की ताकत चल रही है?

प्रतिष्ठित व्यापारी ने खोली व्यवस्था की पोल

चकिया के प्रतिष्ठित किराना व्यापारी अजय कुमार गुप्त ने भी इस पूरी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी गैस बुकिंग 29 अप्रैल को हो गई थी। लेकिन जब सिलेंडर लेने के लिए आदमी भेजा गया तो एजेंसी से कहा गया कि “अभी तो 24-25 तारीख की बुकिंग वालों को गैस दी जा रही है।”

Dalimss Sunbeam Chakia

अब सवाल यह है कि जब बुकिंग 29 अप्रैल की हो चुकी है तो आखिर सिलेंडर कहां अटक गया? क्या सप्लाई कम है? या फिर कहीं और खेल चल रहा है?

“मैसेज पहले, गैस बाद में” — जनता परेशान

क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं ने बताया कि मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज पहले ही आ जाता है, लेकिन सिलेंडर कई दिन बाद मिलता है। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जब शिकायत करने जाओ तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिलता।

Silver Bells Chakia

कुछ उपभोक्ताओं ने तो यह भी आरोप लगाया कि बिना जानकारी दिए उनका गैस कनेक्शन दूसरी एजेंसी में ट्रांसफर कर दिया गया। पंचवनिया के ग्राहकों को इलिया क्षेत्र में ट्रांसफर करने जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि न कोई सूचना दी जाती है, न कारण बताया जाता है।

रसोई से उठ रहा गुस्सा, महिलाओं में भारी नाराजगी

सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को झेलनी पड़ रही है। गांवों में कई घरों में चूल्हा दोबारा जलने लगा है। महिलाएं कह रही हैं कि उज्ज्वला योजना का सपना अब धुएं में उड़ता दिखाई दे रहा है। गैस समय पर नहीं मिलने से बच्चों का खाना, बुजुर्गों की जरूरत और शादी-ब्याह तक प्रभावित हो रहे हैं।

एक महिला उपभोक्ता ने कहा —
“सरकार कहती है हर घर गैस, लेकिन यहां तो गैस के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। पैसा दो तो तुरंत सिलेंडर मिल रहा है, नहीं तो महीनों इंतजार करो।”

क्या अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही?

इतनी बड़ी अनियमितताएं होने के बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। आखिर बिना OTP के डिलीवरी कैसे दिख रही है? यदि गैस उपलब्ध नहीं है तो ब्लैक में सिलेंडर कहां से आ रहे हैं? क्या सप्लाई चेन में कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है?

जनता अब मांग कर रही है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और जिन एजेंसियों पर आरोप लग रहे हैं उनके रिकॉर्ड की जांच की जाए। डिलीवरी सिस्टम, OTP रिकॉर्ड, स्टॉक रजिस्टर और बुकिंग डेटा की जांच होने पर बड़ा खुलासा हो सकता है।

अगर गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग, फर्जी डिलीवरी, ज्यादा पैसे वसूली, या जानबूझकर सप्लाई रोकने जैसी शिकायत करनी है, तो आप यहां शिकायत कर सकते हैं:

सबसे जरूरी हेल्पलाइन

  • LPG राष्ट्रीय हेल्पलाइन: 1800-233-3555
  • उज्ज्वला हेल्पलाइन: 1800-266-6696
  • गैस इमरजेंसी: 1906

कंपनी अनुसार शिकायत

Indane Gas ग्राहक शिकायत: 1800-2333-555

Bharat Gas Bharat Gas हेल्पलाइन भी 1800-233-3555 पर कनेक्ट होती है।

HP Gas HP Gas शिकायत भी इसी राष्ट्रीय LPG हेल्पलाइन से दर्ज होती है।

ऑनलाइन शिकायत कहाँ करें

शिकायत में क्या लिखें

  • एजेंसी का नाम
  • उपभोक्ता संख्या
  • कितने रुपये मांगे गए
  • बुकिंग तारीख
  • डिलीवरी बॉय का नाम/मोबाइल
  • फोटो/वीडियो/रिकॉर्डिंग हो तो जरूर लगाएं

किस कानून में कार्रवाई होती है

गैस की कालाबाजारी पर:

  • Essential Commodities Act
  • LPG Control Order

के तहत FIR और एजेंसी सस्पेंड तक हो सकती है। हाल में कई राज्यों में डिलीवरी बॉय और एजेंसी पर कार्रवाई भी हुई है।

गैस ब्लैक मार्केटिंग की शिकायत कैसे करें — पूरा तरीका

अगर एजेंसी:

  • ज्यादा पैसा ले रही है
  • समय पर सिलेंडर नहीं दे रही
  • बुकिंग के बाद भी “स्टॉक नहीं” बोल रही
  • कम गैस दे रही
  • होटल/दुकानों में घरेलू सिलेंडर बेच रही
  • फर्जी डिलीवरी दिखा रही

तो इस तरीके से शिकायत करें:

1. सबसे पहले सबूत जुटाइए

शिकायत मजबूत बनाने के लिए:

  • बुकिंग मैसेज
  • कैश रसीद
  • डिलीवरी OTP
  • ऑडियो/वीडियो
  • सिलेंडर की फोटो
  • डिलीवरी बॉय का नाम/मोबाइल

संभाल कर रखें।

2. हेल्पलाइन पर शिकायत

LPG राष्ट्रीय शिकायत नंबर

1800-233-3555

फोन करके बताइए:

  • एजेंसी का नाम
  • उपभोक्ता नंबर
  • क्या गड़बड़ी हुई
  • कितने पैसे मांगे गए

फिर आपको Complaint Number मिलेगा। उसे नोट कर लें।

3. ऑनलाइन शिकायत

इंडेन / भारत गैस / HP गैस ऐप

  • अपनी कंपनी का ऐप खोलें
  • “Complaint” सेक्शन में जाएं
  • स्क्रीनशॉट अपलोड करें

सरकारी पोर्टल

PMUY Portal

4. जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) को शिकायत

चन्दौली में खाद्य एवं रसद विभाग कार्रवाई कर सकता है।

शिकायत में लिखें:

  • एजेंसी नाम
  • गांव/क्षेत्र
  • ब्लैक मार्केटिंग कैसे हो रही
  • कितने दिन से गैस नहीं मिल रही

5. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076

UP CM Helpline पर शिकायत करने से दबाव बढ़ता है।

कैसे करें:

  • 1076 पर कॉल
  • पूरी जानकारी दें
  • शिकायत नंबर लें

6. DM / SDM को लिखित शिकायत

अगर बड़े स्तर पर कालाबाजारी हो रही हो:

  • तहसील दिवस
  • सम्पूर्ण समाधान दिवस
  • DM कार्यालय

में लिखित शिकायत दें।

7. पुलिस शिकायत कब करें

अगर:

  • धमकी मिले
  • जबरन पैसे मांगे जाएं
  • गैस चोरी/काला बाजारी खुलेआम हो

तो 112 या स्थानीय थाने में शिकायत करें।

शिकायत लिखने का छोटा फॉर्मेट

सेवा में,
जिला पूर्ति अधिकारी, चन्दौली
विषय: गैस एजेंसी द्वारा कालाबाजारी एवं अधिक पैसे वसूली के संबंध में शिकायत।

महोदय,
मेरे क्षेत्र में गैस एजेंसी द्वारा समय पर सिलेंडर नहीं दिया जा रहा तथा अतिरिक्त पैसा लिया जा रहा है। कृपया जांच कर कार्रवाई करने की कृपा करें।

नाम:
उपभोक्ता संख्या:
मोबाइल:
एजेंसी नाम:

खबरी न्यूज की सीधी बात

अगर सरकार की योजनाओं को जमीन पर ही कुछ लोग मिलकर लूट का जरिया बना दें तो सबसे ज्यादा नुकसान गरीब और मध्यम वर्ग को उठाना पड़ता है। गैस जैसी बुनियादी जरूरत पर अगर चोरबाजारी होगी तो यह केवल नियमों का उल्लंघन नहीं बल्कि जनता के अधिकारों पर सीधा हमला है।

चकिया की जनता अब जवाब मांग रही है —
आखिर गैस की असली कमी है या फिर कृत्रिम संकट बनाकर जनता की जेब काटी जा रही है?

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले पर कार्रवाई करता है या फिर जनता यूं ही गैस एजेंसियों के चक्कर काटती रहेगी।

raising sun
raising sun
Daidij marka
Daidij marka

चन्दौली जिले में इंडेन, भारत गैस और HP गैस मिलाकर लगभग 15–20 प्रमुख गैस एजेंसियां और ग्रामीण वितरक सक्रिय हैं। नीचे जिले की प्रमुख एजेंसियों और सब-डिस्ट्रीब्यूटर की सूची दी जा रही है:

चन्दौली सदर क्षेत्र

  • Indane – Shri Bihari Gas Service
  • Jasuri Indane Gramin Vitrak
  • Indane – Jasuri Gramin Vitrak
  • बिहारी गैस सर्विस, बिछिया,चंदौली

चकिया तहसील

  • Chakia Bharat gas agency
  • Indane – Keradeeh Gas Agency
  • Mansingh Gas Agency
  • Semra Indane Gas Agency

सकलडीहा / धनापुर क्षेत्र

  • Harihar Bharat Gas Service
  • Indane – Aadi Shakti Service
  • Raj Bharat Gas Sakaldiha

मुगलसराय / पीडीडीयू नगर क्षेत्र

  • Indane – Chaudhary Gas Agency
  • Bharat Gas Agency
  • Anand HP Gas Service (मुगलसराय)

सैयदराजा क्षेत्र

  • Rama Gas Agency
  • Sri Kashivishwanath HP Gas Gramin Vitrak

बबुरी क्षेत्र

  • Indane – Baburi Gas Service
  • Vindhy Gas Agency

अन्य ग्रामीण वितरक

  • Amaon HP Gas Gramin Vitrak
  • Kamalpur Indane Gramin Vitrak
  • Jeevak Indane Service

इन एजेंसियों में घरेलू LPG, उज्ज्वला योजना कनेक्शन, कमर्शियल सिलेंडर और ग्रामीण वितरण का कार्य होता है।

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!