© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » उत्तर प्रदेश » लतीफशाह मार्ग पर चकिया पुलिस का बड़ा एक्शन”

लतीफशाह मार्ग पर चकिया पुलिस का बड़ा एक्शन”

क्रूरता से ठूंसकर ले जाए जा रहे 13 मवेशी बरामद, पिकअप समेत 2 शातिर तस्कर गिरफ्तार

चकिया कोतवाली पुलिस की सख्ती से पशु तस्करों में मचा हड़कंप

 खबरी न्यूज नेशनल नेटवर्क  चकिया : जनपद चन्दौली में अपराध और पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकिया कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए पशु तस्करों के मंसूबों पर करारा प्रहार किया है। थाना चकिया पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक पिकअप वाहन से क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाए जा रहे 13 मवेशियों को बरामद करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

https://khabarinews.com/the-public-cries-out-for-gas-is-a-black-game-afoot-within-the-agencies/

SRVS Sikanderpur

इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और चकिया पुलिस की सक्रियता की जमकर चर्चा होने लगी। बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अहरौरा की तरफ से एक पिकअप वाहन में अवैध तरीके से मवेशियों को भरकर चन्दौली की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना चकिया पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और लतीफशाह मार्ग पर घेराबंदी कर दी गई।

लतीफशाह गेस्ट हाउस के पास पुलिस ने दबोचा वाहन

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने लतीफशाह गेस्ट हाउस के पास संदिग्ध पिकअप वाहन संख्या UP64CT0811 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में बेहद अमानवीय तरीके से ठूंसकर भरे गए कुल 13 पशु बरामद हुए, जिनमें 11 पड़वा और 02 पड़िया शामिल थीं।

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो0 हुसैन पुत्र मन्नान फारूखी तथा आसिफ पुत्र साबिर अली निवासी दुलहीपुर महाबलपुर वार्ड नंबर 4 थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली के रूप में हुई।

चकिया कोतवाली की सक्रियता बनी चर्चा का विषय

पूरे ऑपरेशन में चकिया कोतवाली पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई देखने को मिली। पुलिस ने बिना समय गंवाए वाहन को कब्जे में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

Dalimss Sunbeam Chakia

थाना चकिया में मु0अ0सं0 117/2026 धारा 11(1) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पशु तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त हो रही चकिया पुलिस

जनपद में लगातार बढ़ रही अवैध पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चकिया पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पशुओं के साथ क्रूरता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे अपराधियों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Silver Bells Chakia

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से चकिया कोतवाली पुलिस लगातार सक्रिय होकर कार्रवाई कर रही है, उससे अपराधियों में भय का माहौल बन रहा है।

बरामदगी का विवरण

  • 13 राशि पशु (11 पड़वा व 02 पड़िया)
  • 01 पिकअप वाहन संख्या UP64CT0811

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह
  • उ0नि0 सुनील कुमार, चौकी प्रभारी कस्बा चकिया
  • कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह
  • रि0का0 आयुष पाण्डेय
  • रि0का0 शिवांशु यादव
  • रि0का0 अमित पटेल
  • रि0का0 हरिओम पाल

“अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस”

चकिया कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं बची है। पशु तस्करी और क्रूरता जैसे मामलों में पुलिस अब पूरी सख्ती के साथ मैदान में उतर चुकी है।

✍️खबरी न्यूज नेशनल नेटवर्क

Editor-in-Chief: K.C. Shrivastava (Advocate)

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!