“जहां सपनों को मिलती है उड़ान, वही है SRVS Sikanderpur की पहचान”
खबरी न्यूज नेशनल नेटवर्क चकिया/चंदौली।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में एक बार फिर SRVS Sikanderpur ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे चंदौली जिले में अपनी अलग पहचान बना ली है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 95 से 100 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि अगर सही मार्गदर्शन, आधुनिक सुविधाएं और अनुशासित शिक्षा मिले तो गांव-कस्बों के बच्चे भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं।
विद्यालय के परिणाम घोषित होते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर भी SRVS Sikanderpur के छात्रों की सफलता जमकर वायरल हो रही है।

इन छात्रों ने किया विद्यालय का नाम रोशन
विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों में शानदार अंक हासिल किए।
विशेष रूप से Visual Music विषय में छात्रों ने रिकॉर्ड प्रदर्शन किया।
100 अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं
- प्रिंस पटेल – V. Music – 100
- दिव्यांशी – V. Music – 100
- आंचल पांडेय – V. Music – 100
- आस्था मौर्या – V. Music – 100
99 अंक प्राप्त करने वाले होनहार विद्यार्थी
- मुक्ति सोनी – V. Music – 99
- प्रशांत यादव – V. Music – 99
- आरती मौर्या – V. Music – 99
- आरुषि मोदानवाल – App. Arts – 99
- नव्या गुप्ता – App. Arts – 99
98 अंक प्राप्त करने वाले छात्र

- उजाला मौर्या – V. Music – 98
- प्रांजलि गुप्ता – V. Music – 98
- अंश पटेल – Maths एवं Economics – 98
- नमन अग्रहरी – App. Arts – 98
- वैष्णवी द्विवेदी – App. Arts – 98
- प्रिंस पटेल – V. Music – 98
इसके अलावा आयुषी चतुर्वेदी, कुमार आदित्य, वैष्णवी सिंह, गाहना जायसवाल, काजल पटेल, वंशिका केशरी, अभिषेक मौर्य, सोनाक्षी, सिमरन मौर्य समेत कई विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
चंदौली का ऐसा विद्यालय जहां शिक्षा के साथ हर सुविधा उपलब्ध
SRVS Sikanderpur आज केवल एक विद्यालय नहीं बल्कि शिक्षा का आधुनिक केंद्र बन चुका है। यहां छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए स्मार्ट क्लास, आधुनिक लैब, लाइब्रेरी, कंप्यूटर शिक्षा, खेलकूद, संगीत, कला एवं अनुशासनयुक्त वातावरण जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में अंक दिलाना नहीं बल्कि बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करना है। यही कारण है कि हर वर्ष यहां के विद्यार्थी जिले और प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रबंधन ने दी शुभकामनाएं
विद्यालय के Managing Director छत्रबली सिंह एवं Assistant Managing Director श्याम जी सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है।
उन्होंने कहा—
“हमारा लक्ष्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं बल्कि उन्हें जीवन में सफल और संस्कारित नागरिक बनाना है। SRVS Sikanderpur आने वाले वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में और नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।”
मेहनत, अनुशासन और आधुनिक शिक्षा का संगम
आज जब ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा को लेकर लोग बड़े शहरों की ओर पलायन करते हैं, ऐसे समय में SRVS Sikanderpur ने यह साबित कर दिया है कि चंदौली में भी विश्वस्तरीय शिक्षा संभव है। विद्यालय का यह परिणाम न सिर्फ संस्था बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात बन गया है।
✨ खबरी न्यूज परिवार की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।


















