© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » चंदौली » Mughalsarai Biryani Shop Incident: शराबी युवकों ने बिरयानी दुकान पर किया हंगामा

Mughalsarai Biryani Shop Incident: शराबी युवकों ने बिरयानी दुकान पर किया हंगामा

Mughalsarai Biryani Shop Incident

Mughalsarai Biryani Shop Incident मारपीट और तोड़फोड़ कर लूटी नकदी

Khabari News Chandauli । मुगलसराय- बबुरी मार्ग स्थित एक मुरादाबादी बिरयानी दुकान पर उस समय हंगामा मच गया जब दुकान पर पहुंचे दो युवकों पर शराब के नशे में उत्पात मचाने, मारपीट करने, दुकान में तोड़फोड़ करने और गल्ले से नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगा। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी दुकान पर धमकी देने और जान से मारने की नीयत से पहुंचे थे।

पीड़ित दुकान संचालक इरफान ने बताया कि दुकान पर पहले से कई ग्राहक मौजूद थे और ऑर्डर के अनुसार बिरयानी पैक की जा रही थी। इसी दौरान दो युवक पहुंचे और तुरंत बिरयानी देने की मांग करने लगे। दुकान संचालक द्वारा कुछ मिनट इंतजार करने की बात कहे जाने पर दोनों युवक नाराज हो गए और अभद्र व्यवहार करने लगे।

SRVS Sikanderpur

आरोप है कि कुछ ही देर में दोनों युवकों ने दुकान संचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दुकान में रखा सामान फेंक दिया गया और बाहर रखी बिरयानी भी बर्बाद कर दी गई। पीड़ित के मुताबिक, हंगामे के दौरान गल्ले में रखे करीब 7 से 8 हजार रुपये भी निकाल लिए गए।

घटना के दौरान पास की दुकान पर मौजूद शिवम बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। शिवम ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके हाथ पर काट लिया, जिससे हाथ में सूजन आ गई।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़ित आलम द्वारा 112 पुलिस सेवा को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अलीनगर थाने ले गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पूरे घटनाक्रम में तीन लोग घायल हुए हैं। घटना का वीडियो भी मौजूद बताया जा रहा है जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। फिलहाल पीड़ित पक्ष ने मुगलसराय कोतवाली में कार्रवाई की मांग की है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Dalimss Sunbeam Chakia

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!