© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » एजुकेशन » चंदौली से गूंजा योग का शंखनाद, विजेताओं पर बरसा सम्मान, चकिया की धरती से दुनिया को मिला बड़ा संदेश

चंदौली से गूंजा योग का शंखनाद, विजेताओं पर बरसा सम्मान, चकिया की धरती से दुनिया को मिला बड़ा संदेश

चार दिनों तक योग, अनुशासन और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम, देशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

खबरी न्यूज नेशनल नेटवर्क चकिया (चंदौली)। चंदौली की धरती सोमवार को उस समय गौरव से भर उठी, जब चार दिनों तक चले सीबीएसई ईस्ट जोन योगासन चैंपियनशिप 2026-27 का भव्य समापन सिल्वर बेल्स स्कूल परिसर में हुआ। पूरे आयोजन में योग, अनुशासन, भारतीय संस्कृति और खेल भावना का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों, उपविजेताओं, कोचों, मैनेजरों, निर्णायकों और सहयोगी विद्यालयों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। तालियों की गूंज और विजेताओं की मुस्कान ने पूरे परिसर को उत्साह से भर दिया।

“चकिया की धरती पर योग का यह आयोजन प्रधानमंत्री के संकल्प का विस्तार” — विधायक रमेश जायसवाल

मुख्य अतिथि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विधानसभा के विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि यह केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन योग परंपरा का उत्सव है। उन्होंने कहा कि काशी की धरती पर आयोजित यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग को वैश्विक पहचान दिलाने वाले संकल्प का सशक्त विस्तार है। योग आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का संदेश दे रहा है और भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक बन चुका है।

SRVS Sikanderpur

उन्होंने सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन प्रभात जायसवाल, निदेशक सुषमा जायसवाल तथा पूरे विद्यालय परिवार को इतने बड़े आयोजन की सफल मेजबानी के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस आयोजन ने चंदौली का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

योग से जुड़े संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास का मिला संदेश

विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत चकिया के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ नहीं बनाता, बल्कि मन, विचार और व्यक्तित्व को भी सशक्त करता है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली से जोड़ने का माध्यम हैं।

इन टीमों ने जीते खिताब, मेजबान सिल्वर बेल्स ने भी बढ़ाया जिले का मान

प्रतियोगिता में पूर्वी भारत के विभिन्न राज्यों के विद्यालयों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल, लखनऊ विजेता रहा, जबकि अंडर-14 बालक वर्ग में टेंडर हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया। मेजबान सिल्वर बेल्स स्कूल, चकिया ने अंडर-14 बालक वर्ग में तीसरा स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया।

अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में भी धनबाद पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल गया, सीएचएस वाराणसी, विवेकानंद विद्या मंदिर, कन्नौज पब्लिक स्कूल और अन्य विद्यालयों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

Dalimss Sunbeam Chakia

सम्मान के साथ हुआ समापन, खिलाड़ियों के चेहरे पर दिखी जीत की चमक

समापन समारोह में सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, मैनेजरों, निर्णायकों और अतिथियों को सम्मानित किया गया। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जबकि पूरे आयोजन को सफल बनाने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों के योगदान की भी खुलकर सराहना की गई।

चंदौली को मिली नई पहचान, योग का संदेश पहुंचा दूर-दूर तक

चार दिनों तक चले इस भव्य आयोजन ने यह साबित कर दिया कि चंदौली अब केवल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों की सफल मेजबानी करने की क्षमता भी रखता है। योग, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के अद्भुत संगम ने इस प्रतियोगिता को यादगार बना दिया।

Silver Bells Chakia

समारोह में मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश चंद्र भगत, असिस्टेंट डायरेक्टर सिद्धार्थ जायसवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वेदांत जायसवाल, सीबीएसई बोर्ड के ऑब्जर्वर अशोक कुमार, कैलाश जायसवाल, आलोक जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक, अभिभावक और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

raising sun
raising sun
Daidij marka
Daidij marka

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!