© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » एजुकेशन » चकिया का गौरव: IIT जम्मू में चयनित हुए शाश्वत कुमार सिंह, शिक्षक प्रतिनिधियों ने किया भव्य सम्मान

चकिया का गौरव: IIT जम्मू में चयनित हुए शाश्वत कुमार सिंह, शिक्षक प्रतिनिधियों ने किया भव्य सम्मान

माल्यार्पण, मिठाई  शुभकामनाओं के साथ शिक्षकों ने कहा “युवा प्रतिभाएँ ही देश का भविष्य”

चकिया, चंदौली | KHABARI NEWS

 चकिया से विनय राय की रिर्पोट 

SRVS Sikanderpur

चकिया क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण उस समय देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह एवं प्राथमिक विद्यालय मंगरौर में कार्यरत शिक्षामित्र श्रीमती सरोज देवी के सुपुत्र शाश्वत कुमार सिंह के देश की प्रतिष्ठित तकनीकी संस्था आईआईटी जम्मू में चयनित होने पर क्षेत्र के शिक्षक प्रतिनिधियों ने उनके आवास पहुंचकर भव्य सम्मान किया।

शिक्षकों ने शाश्वत कुमार सिंह का माल्यार्पण कर, मिठाई खिलाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान पूरे वातावरण में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 “मेहनत का मिला सम्मान, क्षेत्र का बढ़ाया मान”

शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा कि शाश्वत कुमार सिंह की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे चकिया क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर छात्र बड़ी सफलता प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शाश्वत भविष्य में उच्च तकनीकी क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे और अपने माता-पिता, परिवार, समाज तथा जनपद चंदौली का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

Dalimss Sunbeam Chakia

 बड़ी संख्या में शिक्षक रहे उपस्थित

सम्मान समारोह में शिक्षक प्रतिनिधि नरेंद्र प्रताप सिंह, गंगाधर गोपाल, राजेश यादव, इमरान अली, दीनदयाल सिंह, राजीव कुमार सिंह, नवीन प्रताप सिंह, महेंद्र यादव, विवेक सिंह, सदानंद दुबे, महेंद्र मौर्य, ओम प्रकाश मौर्य सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने शाश्वत को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद दिया।

 KHABARI NEWS SPECIAL

“जब किसी गाँव या कस्बे का छात्र IIT जैसी प्रतिष्ठित संस्था तक पहुँचता है, तो वह केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की उम्मीदों और सपनों को नई उड़ान देता है।”

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!