© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » उत्तर प्रदेश » डीडीयू नगर में बुलडोजर ACTION: 52 से 48 फीट तक साफ हुआ अतिक्रमण, जीटी रोड पर बड़ा ऑपरेशन

डीडीयू नगर में बुलडोजर ACTION: 52 से 48 फीट तक साफ हुआ अतिक्रमण, जीटी रोड पर बड़ा ऑपरेशन 

बुल्डोजर एक्शन

खबरी न्यूज नेशनल नेटवर्क डीडीयू नगर, चंदौली | Khabari News Exclusive

 बुलडोजर ACTION-गुरुवार की सुबह 11 बजे डीडीयू नगर का जीटी रोड अचानक एक्शन मोड में दिखा, जब प्रशासन ने सब्जी मंडी से जामा मस्जिद तक अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चला दिया। जैसे ही मशीनें गरजीं, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते सड़क किनारे बने अस्थायी ढांचे जमींदोज होने लगे।

SRVS Sikanderpur

👉 बुलडोजर ACTION-क्या हुआ एक्शन में?
प्रशासन ने डिवाइडर से 52 फीट से लेकर 48 फीट तक के दायरे में आने वाले अतिक्रमण को हटाया। ठेले, टीन शेड, दुकानों के बाहर फैला सामान और अस्थायी कब्जे मिनटों में साफ कर दिए गए। जीटी रोड का बड़ा हिस्सा अतिक्रमण मुक्त नजर आने लगा।

https://khabarinews.com/mughalsarai-road-widening-dispute-traders-meeting-pwd-52-feet/

👉 बुलडोजर ACTION- क्यों चली बुलडोजर?
सूत्रों के मुताबिक, सड़क चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों और प्रशासन के बीच कई दौर की बैठकें हुई थीं। व्यापारी 46 फीट पर अड़े थे, जबकि प्रशासन 52 फीट के प्लान पर कायम रहा। बातचीत फेल होते ही प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।

👉 बुलडोजर ACTION- कौन-कौन रहे मौजूद?
इस बड़े ऑपरेशन के दौरान एसडीएम अनुपम मिश्रा, एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना, नगर पालिका ईओ, सीओ अरुण कुमार सिंह और मुगलसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह के साथ कई थानों की फोर्स तैनात रही। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक लेकिन तेज रफ्तार में पूरी हुई।

Dalimss Sunbeam Chakia

👉 बुलडोजर ACTION-जाम से राहत या रोजगार पर चोट?
स्थानीय लोगों का कहना है कि जीटी रोड पर अतिक्रमण के कारण रोज जाम की समस्या बनी रहती थी, ऐसे में यह कार्रवाई जरूरी थी। वहीं, छोटे व्यापारियों में नाराजगी भी देखने को मिली। उनका कहना है कि अचानक हुई कार्रवाई से उन्हें भारी नुकसान हुआ है।

👉 बुलडोजर ACTION- प्रशासन का साफ संदेश
अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि शहर को जाममुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा। सड़क चौड़ीकरण का काम अब तेज किया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके।

Silver Bells Chakia

Khabari Take:
डीडीयू नगर में चला बुलडोजर सिर्फ अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं, बल्कि “विकास बनाम व्यापार” की बड़ी बहस को भी हवा दे रहा है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने वाला है।

👉 हर बड़ी खबर सबसे पहले – Khabari News के साथ जुड़े रहें

raising sun
raising sun

#DDUNagar #ChandauliNews #BulldozerAction #EncroachmentRemoval #GTroad #BreakingNews #UPNews #KhabariNews #GroundReport #GoogleNews #TrendingNews #DevelopmentVsBusiness #Mughalsarai

Daidij marka
Daidij marka

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!