© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » Uncategorized » Daddy’s International School की अयोध्या यात्रा स्थगित

Daddy’s International School की अयोध्या यात्रा स्थगित

घने कोहरे और शीतलहर के चलते सुरक्षा को दी गई प्राथमिकता

खबरी न्यूज नेशनल नेटवर्क चकिया‚चन्दौली।

घने कोहरे, कड़ाके की ठंड और सड़क मार्ग पर अत्यधिक कम दृश्यता को देखते हुए Daddy’s International School, Bishunpura Kanta, Chandauli द्वारा 20 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित अयोध्या यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

SRVS Sikanderpur

उल्लेखनीय है कि Daddy’s International School की ओर से हर महीने निःशुल्क एसी बस सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम की यात्रा कराई जाती है। लेकिन वर्तमान मौसम परिस्थितियों में सड़क यात्रा जोखिमपूर्ण मानी जा रही है, इसी कारण यात्रा को फिलहाल टालना उचित समझा गया।

स्कूल प्रशासन ने बताया कि मौसम अनुकूल होते ही यात्रा की नई तिथि की जानकारी अलग से साझा की जाएगी। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे धैर्य बनाए रखें और आधिकारिक सूचना का इंतज़ार करें।

खबरी न्यूज के Editor-in-Chief, एडवोकेट के.सी. श्रीवास्तव ने कहा—

“आस्था महत्वपूर्ण है, लेकिन सुरक्षा सर्वोपरि। मौजूदा मौसम में यात्रा स्थगित करने का निर्णय पूरी तरह उचित और जिम्मेदारी भरा है।”

अयोध्या यात्रा स्थगित करने का यह निर्णय दर्शाता है कि आयोजन से पहले यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। मौसम सामान्य होते ही श्रद्धालुओं को पुनः यात्रा का अवसर मिलेगा।

खबरी न्यूज इस निर्णय को जनहित में लिया गया सही कदम मानता है।

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!