© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » उत्तर प्रदेश » ट्रेन से ले जाया जा रहा था 11 लाख से अधिक का गांजा बरामद, एक युवती को जेल

ट्रेन से ले जाया जा रहा था 11 लाख से अधिक का गांजा बरामद, एक युवती को जेल

डीडीयू नगर चंदौली।चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 लाख रुपये से अधिक कीमत का गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दो नाबालिग लड़कियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

[smartslider3 slider=”10″]

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई नियमित चेकिंग अभियान के दौरान की गई। जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम प्लेटफार्म संख्या 3-4 पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। इसी दौरान 12801 अप पुरुषोत्तम एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या 4 पर पहुंची।

SRVS Sikanderpur

ट्रेन के स्लीपर कोच S3 में जांच के दौरान यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी कि तीन लड़कियों द्वारा रखे गए ट्रॉली बैग संदिग्ध लग रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों बैग को कब्जे में ले लिया। हालांकि, उस समय तीनों लड़कियां अपनी सीट पर मौजूद नहीं थीं, जिससे शक और गहरा गया।

ट्रेन के रवाना होने के बाद पुलिस की एक टीम संदिग्धों की तलाश में ट्रेन में ही सवार हो गई। काफी खोजबीन के बाद प्रयागराज जंक्शन के पास तीनों लड़कियां कोच में दिखाई दीं। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें सुरक्षित तरीके से नीचे उतारा गया और पूछताछ के लिए वापस डीडीयू जंक्शन लाया गया।

स्टेशन पर बैग की पहचान कराई गई, जिसके बाद तीनों ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुल 45 किलो 284 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 11 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह गांजा ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा था। इस मामले में गिरफ्तार युवती की पहचान रानी (22) निवासी जेजे कॉलोनी, बवाना, थाना नरेला, दिल्ली के रूप में हुई है। उसे संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Dalimss Sunbeam Chakia

वहीं, पकड़ी गई अन्य दो लड़कियां नाबालिग पाई गई हैं, जिनके संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे कौन सा गिरोह सक्रिय है और इसका नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला हुआ है।

जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे न केवल एक बड़ी खेप पकड़ी गई है बल्कि तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचने में भी मदद मिल सकती है।

Silver Bells Chakia

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!