© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » उत्तर प्रदेश » EXCLUSIVE Monday Khabari | “Kisan Portal पर Data Matching से बड़ा खुलासा!”

EXCLUSIVE Monday Khabari | “Kisan Portal पर Data Matching से बड़ा खुलासा!”

PM Kisan Yojana में 6459 पति-पत्नी ने ली दोहरी सम्मान निधि, जांच के बाद होगी वसूली

Khabari news रिपोर्ट भदोही| जिले से बड़ी EXCLUSIVE जानकारी

फैमिली ID और फार्मर रजिस्ट्री ने खोली पोल


PM किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। जिले के 6459 पति-पत्नी ऐसे निकले जिन्होंने एक ही परिवार में डबल लाभ ले लिया। अब तक 2024 मामलों का सत्यापन हो चुका है, जिसमें से 3229 लाभार्थियों को पोर्टल से हटा दिया गया है।

SRVS Sikanderpur

MAY में थम सकता है राहत का पैसा


कृषि विभाग की टीम अप्रैल तक घर-घर जाकर सत्यापन कर रही है। इसके बाद मई में रिकवरी नोटिस भेजे जाएंगे। मतलब अब डबल फायदा उठाने वालों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

  • 1.95 लाख को मिल चुकी है 19वीं किस्त।
  • 6459 पति-पत्नी ने एक साथ ली लाभ की राशि।
  • कुछ ने लीं 2, कुछ ने 8 और कुछ ने पूरी 15 किस्तें।

खास बातें जो आप जानना चाहेंगे:

नियम क्या कहता है?
PM किसान योजना का लाभ एक ही परिवार के एक सदस्य को दिया जाता है। पति-पत्नी दोनों को नहीं। यह राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है।

वसूली कैसे होगी?
जिनका सत्यापन हो चुका है, उनमें से जिनका डुप्लीकेट एंट्री पाया गया, उनसे रिकवरी की प्रक्रिया शुरू होगी।
जिन घरों में दोनों पति-पत्नी ले रहे हैं लाभ, वहां पति की निधि रोकी जाएगी और वसूली नोटिस भेजा जाएगा।

2 साल पहले भी हुआ था खुलासा

2500 आयकरदाता भी योजना का लाभ लेते पाए गए थे

Dalimss Sunbeam Chakia

1.5 करोड़ की रिकवरी लगी थी, जिसमें 50 लाख वसूले जा चुके हैं

Official Statement | Agriculture Dept.

Silver Bells Chakia

“6459 पति-पत्नी सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। इनमें 3229 की निधि रोक दी गई है। 30 अप्रैल तक पूरा सत्यापन कर मई में रिकवरी नोटिस भेजा जाएगा।”
– डॉ. अश्वनी सिंह, उप निदेशक कृषि

खबरी न्यूज Verdict:

PM किसान योजना को पारदर्शिता देने की जरूरत
सरकार की मंशा किसान को राहत देने की है, लेकिन इस तरह की डुप्लीकेसी और गलत लाभ उठाना योजना की साख को नुकसान पहुंचाता है। फॉर्मर रजिस्ट्री और फैमिली ID जैसी पहलें ही गड़बड़ियों पर लगाम लगाएंगी।

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!