© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » उत्तर प्रदेश » Ambedkar Akhilesh poster controversy: अंबेडकर-अखिलेश वाले पोस्टर पर UP में सियासी उबाल, बीजेपी ने सपा के खिलाफ खोला मोर्चा

Ambedkar Akhilesh poster controversy: अंबेडकर-अखिलेश वाले पोस्टर पर UP में सियासी उबाल, बीजेपी ने सपा के खिलाफ खोला मोर्चा

Ambedkar Akhilesh poster controversy

Ambedkar Akhilesh poster controversy : खबरी न्यूज़

चकिया, चंदौली।समाजवादी पार्टी के होर्डिंग में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आधी तस्वीर काटकर उस हिस्से में अखिलेश यादव की तस्वीर लगाए जाने के मामले में उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। बीजेपी ने इस मामले में चौतरफा हमला बोल दिया है। योगी सरकार में मंत्री से लेकर सांसद-विधायकों ने इसे बाबा साहेब और उनके अनुयायियों का अपमान बताया। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी संगठन की तरफ से पूरे प्रदेश में लखनऊ सहित सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है।

SRVS Sikanderpur

भा ज पा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

उसी क्रम में प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर चंदौली जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह के नेतृत्व में काली पट्टी बांधकर के उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान ,अखिलेश यादव माफी मांगो जैसी नारेबाजी की गई।

सपा का डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के प्रति रहा अपमान का भाव

चकिया चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा अखिलेश यादव एवं उनकी पार्टी का सदैव से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के प्रति अपमान का भाव रहा है यह लोग केवल उनका उपयोग वोट लेने के लिए करते हैं इनके कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है।

Pahalgam terrorist attack : आतंक पर वोट की चुप्पी क्यों? तुष्टिकरण से राष्ट्रहित तक की लड़ाई

इस दौरान रहे मौजूद लोग

इस दौरान विधायक कैलाश खरवार रमेश जायसवाल, डॉ प्रदीप मौर्या, संदीप गुप्ता आशु, राघवेंद्र प्रताप सिंह, विजय विश्वकर्मा, शुभम मोदनवाल, चंदेश्वर जायसवाल, संतोष गुप्ता, रिंकू विश्वकर्मा त्रिलोकी पासवान, भगवान दास अग्रहरि ,अजय राज सिंह, मौजूद रहे।

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!