बरेली। यूजीसी के विरोध में इस्तीफा देने वाले निलंबित नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के खिलाफ जांच पूरी हो गई है। जांच अधिकारी मंडलायुक्त शम्भू कुमार ने उनके खिलाफ लगे तीनों आरोप को सही पाया है। कमिश्नर ने अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
अलंकार अग्निहोत्री ने 26 जनवरी को यूजीसी के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। दिन भर चली गहमागहमी के बाद देर रात अलंकार को निलंबित कर दिया गया था। उनके विरुद्ध मंडलायुक्त को जांच अधिकारी बनाया गया था।

जांच अधिकारी ने अपनी जांच में अलंकार को सरकारी पद पर रहते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने, अधिकारी होते हुए भी वर्ग विशेष को लेकर टिप्पणी करने और इस्तीफा स्वीकार होने से पूर्व ही डीएम आवास पर धरना प्रदर्शन करने का दोषी पाया है।
अग्निहोत्री बोले- सरकार करे बर्खास्त
इधर, अग्निहोत्री का कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप जांच में सिद्ध कर दिए गए हैं। ऐसे में अब सरकार उन्हें बर्खास्त कर दे। उन्होंने इसे अपनी लड़ाई का अहम पड़ाव बताते हुए विभागीय कार्रवाई पर सवाल उठाए। अग्निहोत्री के मुताबिक इस्तीफा देने के बाद उनके खिलाफ तीन आरोप पत्र जारी किए गए




















