© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » उत्तर प्रदेश » क्लस्टर-5 वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य समापन, 130 विद्यालयों के 2200 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

क्लस्टर-5 वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य समापन, 130 विद्यालयों के 2200 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

  खबरी न्यूज नेशनल नेटवर्क‚  चकिया। राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय क्लस्टर-5 वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का गुरुवार को भव्य एवं सफल समापन हुआ। 16 अगस्त से 20 अगस्त तक चले इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन में देश के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे लगभग 2200 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, खेल कौशल और जज्बे का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 130 विद्यालयों ने भाग लिया और 166 रोमांचक मुकाबले खेले गए।

समापन दिवस पर वॉलीबॉल कोर्ट पर खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। पूरे विद्यालय परिसर में खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का माहौल बना रहा।

SRVS Sikanderpur

अंडर-14 में चांदनी पब्लिक स्कूल बना विजेता

अंडर-14 वर्ग में चांदनी पब्लिक स्कूल, महमूदाबाद, गाजीपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। देवस्थली विद्यापीठ, बलिया उपविजेता रहा। वहीं एस.टी. पॉल पब्लिक स्कूल, सलेमपुर तथा एम.पी.वी.पी. गंगा गुरुकुलम, प्रयागराज रनर-अप रहे।

अंडर-17 में सेंट पॉल पब्लिक स्कूल का दबदबा

अंडर-17 वर्ग में एस.टी. पॉल पब्लिक स्कूल, सलेमपुर ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि एम.वी. कॉन्वेंट स्कूल, कौशाम्बी रनर रहा। देवस्थली विद्यापीठ, बलिया और सिल्वर बेल्स, पूर्वी बाजार, चकिया रनर-अप रहे।

अंडर-19 में सनबीम स्कूल रोहनिया विजेता

अंडर-19 वर्ग में ए.आई. मेमो सनबीम स्कूल, रोहनिया, वाराणसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता। सनबीम स्कूल, बलिया रनर रहा। वहीं ग्लेनहिल्स, माधोपुर, वाराणसी तथा सनबीम स्कूल, महाराजगंज, गाजीपुर रनर-अप रहे।

2200 खिलाड़ियों ने बनाया आयोजन को यादगार

पूरी प्रतियोगिता सीबीएसई स्पोर्ट्स ऑब्जर्वर श्री विक्रांत सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। पांच दिनों तक चले इस विशाल आयोजन में खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षकों और विभिन्न विद्यालयों से आए अधिकारियों की मौजूदगी ने इसे खास बना दिया।

Dalimss Sunbeam Chakia

प्रतियोगिता की मेजबानी राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल ने की। विद्यालय के एम.डी. सर, डायरेक्टर मैम, चेयरमैन एम.डी. शाह आलम, प्रधानाचार्या श्रीमती विभा सिंह, वाइस प्रिंसिपल  मुकेश कुमार सिंह तथा टूर्नामेंट के संचालनकर्ता श्री अजीत सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पर्व जैसा रहा माहौल

पिछले चार-पांच दिनों से राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल का पूरा परिसर खेल महोत्सव की तरह उत्साह और उमंग से सराबोर रहा। अलग-अलग विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने न केवल प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया, बल्कि खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द का भी परिचय दिया।

Silver Bells Chakia

इस सफल आयोजन में विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी के समर्पित सहयोग, अनुशासन और टीम भावना के कारण प्रतियोगिता शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

समापन अवसर पर राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल परिवार ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यालयों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

#KhabariNews #BreakingNews #Cluster5Volleyball #VolleyballTournament2026 #RisingSunWorldSchool #CBSESports #Chakia #Chandauli #SportsNews #Volleyball #Khabari

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!