© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » उत्तर प्रदेश » आकाशीय बिजली का कहर: दो गांवों में दो परिवारों पर टूटा आसमानी आफत का कहर, चार लोग झुलसे

आकाशीय बिजली का कहर: दो गांवों में दो परिवारों पर टूटा आसमानी आफत का कहर, चार लोग झुलसे

चकिया में मौसम ने अचानक बदली करवट, खेत और पहाड़ की ओर गए लोगों पर गिरी बिजली; अस्पताल में चल रहा इलाज

विनय राय की रिपोर्ट  

खबरी न्यूज ।  चकिया, चंदौली। मंगलवार की अपराह्न करीब 3 बजे चकिया क्षेत्र में अचानक मौसम बदलने के साथ आकाशीय बिजली ने जमकर कहर बरपाया। अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में एक बुजुर्ग व्यक्ति समेत तीन महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गईं। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय, चकिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

SRVS Sikanderpur

रामशल्ला गांव में पशुओं को बांधने गए बुजुर्ग पर गिरी बिजली

पहली घटना रामशल्ला गांव की बताई जा रही है। गांव निवासी भृगु विश्वकर्मा (62 वर्ष) मंगलवार की अपराह्न करीब 3 बजे अपने पशुओं को बांधने के लिए पहाड़ की तरफ गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में भृगु विश्वकर्मा आ गए। बिजली की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पंकज सिंह ने किया शिलान्यास, बोले—वर्षों की तपस्या का मिला परिणाम; शिक्षा केवल कैरियर नहीं, चरित्र निर्माण का भी माध्यम

खोजापुर में धान की रोपाई करने निकली तीन महिलाएं झुलसीं

दूसरी घटना खोजापुर गांव में हुई, जहां धान की रोपाई के लिए खेत की ओर गईं तीन महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं।

घायलों में एक ही परिवार की बताई जा रही सोनी (38 वर्ष), छाया (29 वर्ष) और लीलावती (27 वर्ष) शामिल हैं। अचानक हुई इस घटना के बाद खेत में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में तीनों महिलाओं को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया लाया गया।

Dalimss Sunbeam Chakia

अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा तीनों का उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद से दोनों गांवों में ग्रामीणों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है।

 बारिश और बिजली के दौरान सावधानी जरूरी

मौसम में अचानक बदलाव के दौरान आकाशीय बिजली का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेत, खुले मैदान और पहाड़ी इलाकों में काम कर रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेषज्ञों के अनुसार, गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर रहने से बचना चाहिए और सुरक्षित स्थान पर शरण लेनी चाहिए।

Silver Bells Chakia

स्थानीय स्तर पर दोनों घटनाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों को भी दी गई है। घायलों की स्थिति और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी उपचार के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

खबरी न्यूज | सवाल सिर्फ खबर का नहीं… सच का है

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!