© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » एजुकेशन » दुलहीपुर में संस्कार और संस्कृति का महाकुंभ: एमएलसी प्रत्याशी राकेश श्रीवास्तव ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, बुद्ध चित्रकला प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र

दुलहीपुर में संस्कार और संस्कृति का महाकुंभ: एमएलसी प्रत्याशी राकेश श्रीवास्तव ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, बुद्ध चित्रकला प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र

सनराइज पब्लिक स्कूल में संस्कार भारती का भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि राकेश श्रीवास्तव बोले— “संस्कारों से सशक्त होगी नई पीढ़ी, संस्कृति से बनेगा विकसित भारत”

सुधीर श्रीवास्तव की रिर्पोट 

खबरी नेशनल न्यूज नेटवर्क | डी डी यू नगर (चंदौली) । दुलहीपुर स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में संस्कार भारती के तत्वावधान में भगवान बुद्ध के जीवन, उनके आदर्शों और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित भव्य चित्रकला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी प्रत्याशी राकेश श्रीवास्तव रहे, जिनका विद्यालय परिवार एवं संस्कार भारती के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पूरे आयोजन में बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना आकर्षण का केंद्र बनी रही।

SRVS Sikanderpur

मुख्य अतिथि राकेश श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन त्याग, अहिंसा, करुणा और आत्मनिर्भरता का जीवंत संदेश देता है। आज की पीढ़ी यदि इन आदर्शों को अपने जीवन में अपनाती है तो समाज और राष्ट्र दोनों सशक्त बनेंगे। उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा ही एक मजबूत और विकसित भारत की आधारशिला है तथा संस्कार भारती जैसी संस्थाएं इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल बच्चों द्वारा बनाई गई भगवान बुद्ध की मनमोहक चित्रकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की रचनात्मक क्षमता को निखारने के साथ-साथ उनमें भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान भी विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए जीवन में निरंतर सीखने और आगे बढ़ने का संदेश दिया।

विद्यालय के प्रबंधक विष्णु पटेल ने बच्चों की उत्कृष्ट चित्रकला की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्कार भारती लगातार विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध करा रही है। ऐसे आयोजन शिक्षा के साथ संस्कारों का भी सशक्त माध्यम बनते हैं।

डैडीज इंटरनेशनल में गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही गूंजा प्रेरणा का संदेश – Khabari News

Dalimss Sunbeam Chakia

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्कार भारती के मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान बुद्ध का चरित्र हमें त्याग, अहिंसा, करुणा और आत्मनिर्भरता का संदेश देता है। समाज में इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए, ताकि नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जुड़ी रहे।

प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित आकर्षक चित्र बनाए। बच्चों ने बताया कि संस्कार भारती उन्हें निरंतर प्रोत्साहित करती है तथा प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए हर संभव सहयोग उपलब्ध कराती है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी प्रतिभा को नई पहचान मिलती है।

Silver Bells Chakia

कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

raising sun
raising sun
Daidij marka
Daidij marka

#KhabariNationalNewsNetwork #Chandauli #Dulhipur #RakeshSrivastava #SanskarBharati

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!