चकिया के जंगल में ‘खनन साम्राज्य’ पर बड़ा वार!
खबरी न्यूज नेशनल नेटवर्क चकिया‚ चन्दौली ।
“अभी तो सिर्फ दो गिरफ्त में आए हैं… कहानी में अभी सौ अज्ञात बाकी हैं!”
चकिया के जंगलों में आखिर किसके संरक्षण में चल रहा था अवैध खनन का काला खेल
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह की टीम ने दिखाई जबरदस्त सक्रियता
चकिया के घने जंगल… रात का सन्नाटा… मशीनों की गर्जना… और फिर अचानक पुलिस और वन विभाग की संयुक्त दबिश।
जैसे ही टीम चन्द्रप्रभा वन क्षेत्र के अलीपुर भांगड़ा गांव पहुंची, वहां का नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया। जंगल की छाती चीरकर अवैध खनन का खेल खुलेआम चल रहा था। जेसीबी दहाड़ रही थी, ट्रैक्टर मिट्टी ढो रहे थे और जंगल के सीने पर “खनन माफिया” अपना साम्राज्य खड़ा करने में जुटे थे।
लेकिन इस बार कहानी में ट्विस्ट था…
वन विभाग और चकिया पुलिस पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर चुकी थी।

रेंजर अखिलेश दुबे और थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह की अगुवाई में टीम ने मौके पर पहुंचते ही एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर कब्जे में ले लिए। जंगल में अचानक मची इस कार्रवाई से खनन माफियाओं के नेटवर्क में हड़कंप मच गया।
चकिया में बवंडर का कहर: दो की दर्दनाक मौत, दर्जनों पेड़ धराशायी, आम की फसल तबाही के कगार पर
फिर शुरू हुआ असली ड्रामा…
जैसे ही पुलिस और वन विभाग की टीम जब्त वाहनों को लेकर लौटने लगी, अचानक माहौल बदल गया।
सूत्र बताते हैं कि कुछ ही देर में 80 से 100 लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिलाओं और पुरुषों की भीड़ ने टीम को चारों तरफ से घेर लिया। सड़क पर पत्थर डाल दिए गए। चक्का जाम कर दिया गया। राहगीरों को रोका गया। सरकारी कार्रवाई को रोकने की पूरी कोशिश हुई।
चकिया के जंगल में उस वक्त हालात किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थे।
एक तरफ कानून… दूसरी तरफ अवैध खनन का कथित नेटवर्क।
लेकिन पुलिस पीछे हटने वाली नहीं थी।

“ऑपरेशन शिकंजा” शुरू…
घटना के बाद चकिया पुलिस ने मामला दर्ज कर खनन माफियाओं और उपद्रवियों की तलाश तेज कर दी।
पुलिस सूत्रों की मानें तो इस पूरे मामले में अभी कई बड़े नाम रडार पर हैं।
फिर आया शुक्रवार…
गणेशपुर बंधी के पास पुलिस ने एक सफेद स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया। जैसे ही पुलिस ने गेट खुलवाया, अचानक अंदर बैठे संदीप कुमार ने अवैध तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।

कुछ सेकंड के लिए माहौल सनसनी से भर गया।
लेकिन थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह और उनकी टीम ने अद्भुत साहस दिखाया। पुलिस ने खुद को बचाते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
मौके से 315 बोर का अवैध तमंचा, मिस कारतूस, मोबाइल और स्विफ्ट कार बरामद हुई।

पूछताछ में खुल रहे कई राज
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे 9 मई को महेन्द्र राव के बुलावे पर धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए थे। पुलिस और वन विभाग की कार्रवाई को रोकने, भीड़ जुटाने और जब्त वाहनों को छुड़ाने में उनकी भूमिका थी।
अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि—
क्या यह सिर्फ ग्रामीणों का विरोध था या इसके पीछे अवैध खनन का कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था?
“अभी तो सिर्फ शुरुआत है…”
चकिया पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई ने साफ संकेत दे दिया है कि अब जंगलों में अवैध खनन का खेल आसान नहीं रहने वाला।
सूत्र बताते हैं कि पुलिस के पास कई वीडियो, मोबाइल लोकेशन और खुफिया इनपुट मौजूद हैं। करीब “100 अज्ञात” लोगों की भूमिका की जांच चल रही है।
यानी आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह बने ऑपरेशन के असली हीरो
चकिया थाना प्रभारी अर्जुन सिंह इस पूरे ऑपरेशन में एक मजबूत कमांडर की तरह नजर आए।
जिस वक्त हालात बिगड़ रहे थे, भीड़ उग्र हो रही थी और पुलिस टीम पर दबाव बनाया जा रहा था, उस समय अर्जुन सिंह ने अद्भुत संयम और साहस का परिचय दिया।
सूत्रों की मानें तो पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग वे खुद मैदान में रहकर कर रहे थे।
खनन माफियाओं के खिलाफ उनकी आक्रामक रणनीति ने पुलिस टीम का मनोबल बढ़ाया।
गणेशपुर बंधी के पास हुई कार्रवाई में भी उनकी सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया, जब आरोपी ने अचानक फायरिंग कर दी।
अर्जुन सिंह ने बिना घबराए टीम को संभाला और दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी कार्यशैली की चर्चा तेज है।
लोग कह रहे हैं कि “चकिया में अब कानून सिर्फ फाइलों में नहीं, जमीन पर दिख रहा है।”
खनन माफियाओं पर लगातार शिकंजा कसने से अपराधियों में खौफ और आम जनता में भरोसा बढ़ा है।
चकिया की इस बड़ी कार्रवाई ने साफ कर दिया कि अर्जुन सिंह सिर्फ कुर्सी संभालने नहीं, बल्कि सिस्टम को एक्टिव मोड में चलाने आए हैं।
वन विभाग की सक्रियता बनी चर्चा का विषय
इस पूरे ऑपरेशन में वन विभाग की सक्रियता भी चर्चा में है।
रेंजर अखिलेश दुबे की टीम लगातार जंगलों में निगरानी कर रही थी। स्थानीय स्तर पर मिल रही शिकायतों के बाद वन विभाग ने पुलिस के साथ संयुक्त रणनीति बनाई और फिर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
चकिया और नौगढ़ क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन को लेकर सवाल उठते रहे हैं। लेकिन इस बार की कार्रवाई ने यह संदेश दे दिया है कि प्रशासन अब सीधे एक्शन मोड में है।
जनता पूछ रही— आखिर जंगल बचेंगे कैसे?
चन्द्रप्रभा का जंगल सिर्फ पेड़ों का समूह नहीं, बल्कि पूर्वांचल की पर्यावरणीय धरोहर है।
अगर इसी तरह जंगलों की छाती चीरकर खनन होता रहा, तो आने वाली पीढ़ियां सिर्फ हरियाली की तस्वीरें देखेंगी।
फिलहाल चकिया में एक ही चर्चा है—
“अब आगे किसकी बारी?”
क्योंकि…
यह कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।
असल ‘खनन साम्राज्य’ के चेहरों से पर्दा उठना अभी बाकी है…!





















