© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » Uncategorized » ???? “अगर आपके अंदर इंसानियत है… तो इस हत्यारे की तलाश में मदद करें!”

???? “अगर आपके अंदर इंसानियत है… तो इस हत्यारे की तलाश में मदद करें!”

खबरी न्यूज नेशनल नेटवर्क चंदौली।

???? 50 हजार का इनाम, पहचान रहेगी पूरी तरह गोपनीय!

एक बेटा… जो अब कभी अपने पिता को ‘पापा’ कहकर गले नहीं लगा पाएगा।
एक मां… जिसकी आंखें आज भी दरवाज़े की ओर टिकी हैं – शायद मुटून यादव अब लौट आएं!
और एक परिवार… जो इंसाफ की उम्मीद में हर रोज़ टूट रहा है।
क्या आप उस हत्यारे को पकड़वाने में मदद नहीं करेंगे जिसने ये सब छीन लिया?

SRVS Sikanderpur

???? कहानी उस दिन की… जब हत्यारे के कारण धानापुर खून से लाल हो गया था!

ये घटना कोई साधारण क्राइम स्टोरी नहीं है…
ये उस बर्बरता की कहानी है जिसने पूरे धानापुर को हिलाकर रख दिया था।

लगभग डेढ़ महीने पहले, धानापुर कस्बे में दिनदहाड़े, रायपुर बभनियाव गांव के प्रतिष्ठित बस मालिक राजकुमार यादव उर्फ मुटून यादव को गोली मारकर हत्यारे ने हत्या कर दी गई।
हत्यारे आए, गोली मारी और भाग निकले।
सारा कस्बा स्तब्ध रह गया।

लोगों की आंखों में आंसू, दिल में गुस्सा और जुबां पर एक ही सवाल –
“क्यों मार दिया मुटून भैया को?”

???? आखिर कौन है यह हत्यारा?

पुलिस जांच के बाद जो नाम सामने आया, वो है –
राघवेंद्र प्रताप सिंह, निवासी शिवपुर गांव, भभुआ जिला, बिहार

Dalimss Sunbeam Chakia

एक ऐसा नाम जो अब लोगों के दिल में खौफ और आक्रोश का प्रतीक बन गया है।
धानापुर थाने में राघवेंद्र के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन आरोपी अभी भी फरार है।

???? अब इनाम का ऐलान – 50,000 रुपये!

चुप मत रहिए।
अगर आपको राघवेंद्र प्रताप सिंह के बारे में कोई भी जानकारी है, तो आप पुलिस को सूचित करें।

Silver Bells Chakia

डीआईजी वैभव कृष्ण ने फरार आरोपी पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया है।
एसपी आदित्य लांग्हे ने स्पष्ट किया है कि –

“सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। आप सुरक्षित रहेंगे, पर न्याय की लड़ाई में भागीदार बन जाएंगे।”

???? एक परिवार की पुकार – “हमें इंसाफ चाहिए!”

मुटून यादव कोई माफिया नहीं थे।
वो अपने गांव के युवाओं को रोज़गार देने वाले, बस चलाने वाले एक आम लेकिन महान इंसान थे।
उनकी हत्या सिर्फ एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि समाज में विश्वास की हत्या है।

उनके बेटे ने कहा –

“पापा की जगह कोई नहीं ले सकता, लेकिन हम उनके कातिल को सजा दिलवाकर उनकी आत्मा को शांति ज़रूर देना चाहते हैं।”

???? इन्सानियतकी अपील अब आप चुप नहीं रह सकते!

???? क्या आप जानते हैं राघवेंद्र कहां छिपा है?
???? क्या आपने कहीं उसकी हलचल देखी है?
???? क्या आपको लगता है कि अब बहुत हो गया?

तो आइए –
पुलिस को सूचित करें
50,000 रुपये के इनाम के हकदार बनें
और सबसे बड़ी बात – इंसाफ के इस यज्ञ में अपना योगदान दें

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!