© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » उत्तर प्रदेश » ब्रेकिंग: गर्भवती महिलाओं तेवरका हाल जानने पहुंचे डीएम, गांव की गंदगी देख बदला

ब्रेकिंग: गर्भवती महिलाओं तेवरका हाल जानने पहुंचे डीएम, गांव की गंदगी देख बदला

वीएचएनडी दिवस पर गांव पहुंचे डीएम, गर्भवती महिलाओं और बच्चों का जाना हाल; नालियों की बदहाली देख भड़के

बरहुली में स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण, ग्रामीणों की शिकायत पर डीपीआरओ को मौके से दिए सख्त निर्देश

गर्भवती महिलाओं से सुविधाओं की ली जानकारी, बच्चों के टीकाकरण और सैम-मैम बच्चों की जांच की स्थिति भी जानी

खबरी न्यूज   चन्दौली।
विकास खंड नियामताबाद के ग्राम पंचायत बरहुली में शनिवार को उस समय प्रशासनिक हलचल बढ़ गई, जब जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने वीएचएनडी (ग्राम स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता दिवस) कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने केंद्र पर पहुंचकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। वहीं गांव में निरीक्षण के दौरान जर्जर नालियों, उनमें जमा सिल्ट और जगह-जगह पसरी गंदगी ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए। ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके से ही जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) को सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र पर मौजूद गर्भवती महिलाओं से संवाद किया और उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने यह जानने का प्रयास किया कि गर्भावस्था के दौरान उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से कौन-कौन सी सुविधाएं और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

SRVS Sikanderpur

डीएम ने नवजात शिशुओं के टीकाकरण की स्थिति, सैम-मैम बच्चों की जांच तथा स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी सेवाओं का लाभ समय से मिलता रहे।

लाभार्थी से भी जानी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एक गर्भवती महिला से बातचीत कर शासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। लाभार्थी निशा देवी ने बताया कि केंद्र पर समय-समय पर ग्रामीणों को टीकाकरण और खान-पान से संबंधित जानकारी दी जाती है। इसके साथ ही गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और जरूरी सुझावों के बारे में भी बताया जाता है।

इस दौरान डीएम ने स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित व्यवस्थाओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

स्वास्थ्य व्यवस्था के बाद गांव की सफाई पर डीएम की नजर

वीएचएनडी कार्यक्रम के निरीक्षण के बाद जब जिलाधिकारी ने गांव की स्थिति देखी तो ग्रामीणों ने उनके सामने जर्जर नालियों, गंदगी और साफ-सफाई की समस्या रखी। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया।

Dalimss Sunbeam Chakia

निरीक्षण के दौरान गांव की कई नालियों में सिल्ट जमा दिखाई दी। जगह-जगह नालियां क्षतिग्रस्त भी मिलीं। गांव में साफ-सफाई की स्थिति को लेकर ग्रामीणों की शिकायतों के बाद जिलाधिकारी का रुख सख्त नजर आया।

डीएम ने मौके से ही टेलीफोन पर जिला पंचायत राज अधिकारी से बात की और गांव की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बरहुली गांव में अभियान चलाकर नालियों की मुकम्मल सफाई कराई जाए तथा जहां नालियां क्षतिग्रस्त हैं, वहां उनकी मरम्मत का काम तत्काल शुरू कराया जाए।

Silver Bells Chakia

सख्त संदेश—स्वच्छता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जिलाधिकारी ने साफ तौर पर कहा कि गांव में स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता—तीनों पहलुओं पर प्रशासन की नजर रही।

बरहुली में हुए इस औचक निरीक्षण ने गांव की दो तस्वीरें एक साथ सामने रखीं। एक तरफ वीएचएनडी दिवस के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और बच्चों तक स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाएं पहुंचाने की व्यवस्था दिखाई दी, तो दूसरी तरफ गांव की जर्जर नालियां और गंदगी बुनियादी स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करती नजर आई।

अब देखने वाली बात यह होगी कि जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के बाद बरहुली गांव की नालियों की सफाई और क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत का काम कितनी तेजी से जमीन पर दिखाई देता है।

खबरी न्यूज | जनहित की खबर, जमीनी सरोकार के साथ

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!