© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » चंदौली » Chandauli News: ट्रेन के आगे कूदकर भोगवार निवासी राजमनी देवी ने दी जान

Chandauli News: ट्रेन के आगे कूदकर भोगवार निवासी राजमनी देवी ने दी जान

Chandauli News

Chandauli News: डीडीयू नगर चंदौली। जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह घटना डीडीयू-पटना मुख्य रेल लाइन के पोल संख्या 1074 के समीप घटित हुई।

बताया जा रहा है कि जब सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने जब रेलवे ट्रैक पर एक क्षत-विक्षत शव देखा, तो इलाके में सनसनी फैल गई।
तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और आरपीएफ को दी गई। उसके बाद पुलिस की प्राथमिक जांच और ग्रामीणों के सहयोग से मृतका की पहचान 48 वर्षीय राजमनी देवी के रूप में हुई है। वह मुगलसराय थाना क्षेत्र के भोगवार गांव के रहने वाले विक्रम पटेल की पत्नी थीं।

चकिया विधायक कैलाश आचार्य के कार्यकाल को आप कैसे आंकते हैं? कृपया अपना अमूल्य वोट देकर सर्वे का हिस्सा बनें ...
  • Add your answer

परिजनों के अनुसार, राजमनी देवी पिछले काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही थीं और उनका उपचार भी चल रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह वह घर से बिना किसी को कुछ बताए चुपके से निकल गई थीं और इस दर्दनाक कदम को अंजाम दिया।

SRVS Sikanderpur

घटना की जानकारी मिलते ही अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला के मानसिक रूप से बीमार होने की बात सामने आई है, जिसके कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सके।

और खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें : https://khabarinews.com/

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!