© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » चंदौली » ड्यूटी पर जा रहे कलेक्ट्रेट के मुंशी को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत: Chandauli Road Accident

ड्यूटी पर जा रहे कलेक्ट्रेट के मुंशी को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत: Chandauli Road Accident

Chandauli Road Accident

डीडीयू नगर/Chandauli Road Accident । khabari News Chandauli  जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से कलेक्ट्रेट के एक मुंशी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, सदलपुरा निवासी 35 वर्षीय अजित कुमार कलेक्ट्रेट में मुंशी के पद पर कार्यरत थे। वह रोज की तरह अपनी बाइक से ड्यूटी के लिए कलेक्ट्रेट जा रहे थे। जैसे ही वह सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय गांव के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

SRVS Sikanderpur

टक्कर इतनी भीषण थी कि अजित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया।

जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अजय वर्मा के अनुसार, अजित कुमार को अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों द्वारा उपचार शुरू किए जाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्ट्रेट परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में साथी कर्मचारी और परिचित जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं, मृतक की असामयिक मौत से परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों के साथ ही संबंधित ट्रक के संबंध में भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Dalimss Sunbeam Chakia

Chandauli Road Accident, Chandauli News, DDU Nagar News, Jagdish Sarai Accident, Truck Bike Accident Chandauli, Kachahari Munshi Death, Ajit Kumar Death, Chandauli Latest News, Road Accident News, Chandauli Breaking News, Uttar Pradesh News, Khabari News, चंदौली सड़क हादसा, डीडीयू नगर समाचार, जगदीश सराय दुर्घटना, ट्रक की टक्कर से मौत, कलेक्ट्रेट मुंशी की मौत, अजित कुमार सड़क हादसा

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!