खबरी न्यूज नेशनल नेटवर्क नौगढ‚चन्दौली। नौगढ़ की सड़कों पर आज एक ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने हर गुजरने वाले को झकझोर कर रख दिया। खुशियों से भरा सफर अचानक चीख-पुकार में बदल गया, जब धन कुंवारी कला मुख्य मार्ग पर चिकनी मोड़ के पास एक ई-रिक्शा पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मगरही गांव निवासी चालक सुनील अपने गांव के ही लोगों को लेकर बाजार की ओर जा रहा था। कोई राशन लेने जा रहा था, तो कोई रिश्तेदारी निभाने… लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। ई-रिक्शा में सवार जानकी, विवेकानंद और संध्या सोनभद्र में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे—पर खुशी का यह सफर हादसे में तब्दील हो गया।

जैसे ही ई-रिक्शा चिकनी मोड़ पर बने छलका को पार करने लगा, अचानक संतुलन बिगड़ा और वाहन पलट गया। एक पल में सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। बच्चे रोने लगे, महिलाएं दर्द से कराह उठीं और आसपास के लोग दौड़ पड़े मदद के लिए।
https://khabarinews.com/son-files-fir-for-murder-two-accused-named/
👉 ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक:
राहगीरों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
👉 डॉक्टर का अपडेट:
सीएचसी में डॉ. सुनील सिंह और स्वास्थ्यकर्मी नीरज सिंह ने तत्काल उपचार शुरू किया। 60 वर्षीय महाराजी और 12 वर्षीय ज्योति की हालत गंभीर होने पर उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। बाकी घायलों की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।

लेकिन सवाल वही—
❗क्या इस खतरनाक मोड़ पर कोई चेतावनी संकेत था?
❗क्या ओवरलोडिंग इस हादसे की वजह बनी?
❗कब सुधरेगी ग्रामीण सड़कों की व्यवस्था?
यह हादसा सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि सिस्टम पर बड़ा सवाल है। जहां हर दिन लोग अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर सफर करते हैं।

खबरी न्यूज की अपील:
सड़क पर सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। एक छोटी सी लापरवाही, जिंदगी भर का दर्द बन सकती है।
👉 ऐसी ही जमीनी, तेज और सच्ची खबरों के लिए जुड़े रहें खबरी न्यूज वेव पोर्टल के साथ।
#KhabariNews #WavePortal #NaugarhAccident #GroundReport #BreakingNews #RoadSafety #RealStory





















