सुबह-सुबह जैसे ही जेBuldozer actionसीबी का पंजा मछली मंडी इलाके में पहुंचा… पूरा इलाका धूल, चीख-पुकार और अफरा-तफरी से भर गया।
“हटो-हटो… बुलडोजर आ गया…!”
बस इतना सुनते ही दुकानदारों में भगदड़ मच गई।

कोई गुमटी से सामान समेटता दिखा…
कोई दुकान से देवी-देवताओं की तस्वीरें उतारता नजर आया…
तो कोई अपनी टूटी दुकान के सामने सिर पकड़कर बैठ गया।
मछली मंडी से लेकर समाजवादी पार्टी कार्यालय तक प्रशासन का बुलडोजर ऐसा गरजा कि वर्षों पुराने कब्जे मिनटों में मलबे में बदल गए।
आगे बुलडोजर … पीछे पुलिस फोर्स… साथ में अफसरों का काफिला… और ऊपर से साफ आदेश—
https://khabarinews.com/mughalsarai-atikraman-abhiyan-sp-leader-protest-dharna/
“सरकारी जमीन पर एक इंच कब्जा बर्दाश्त नहीं होगा!”
एसडीएम अनुपम मिश्रा की अगुवाई में चले इस अभियान में ईओ राजीव मोहन सक्सैना, सीओ अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
फायर ब्रिगेड तक मौके पर तैनात रही।
यानी प्रशासन पूरी तैयारी के साथ उतरा था।

लेकिन भाई साहब…
बुलडोजर की आवाज में कई परिवारों की सिसकियां दब गईं।
जिस दुकान पर आज जेसीबी चली…
उसी दुकान से किसी की बेटी की शादी हुई थी…
किसी का घर चलता था…
कोई 20-25 साल से वहीं चाय बेचकर परिवार पाल रहा था।

एक बुजुर्ग दुकानदार की आंखों में आंसू थे।
वो बोला—
“अगर कब्जा गलत था… तो इतने साल तक बिजली बिल किस बात का लिया गया साहब?”
बस… यही सवाल अब पूरे मुगलसराय में गूंज रहा है।
अगर जमीन सरकारी थी…
तो इतने साल तक कब्जा पनपा कैसे?
नेता वोट लेते रहे…
अफसर देखते रहे…
टैक्स और बिल भी वसूले गए…
फिर अचानक एक सुबह बुलडोजर आ गया और सब खत्म?
लोग अब खुलकर कह रहे हैं—
“यहां सिस्टम पहले बसाता है… फिर उजाड़ देता है!”
अभी ट्रेलर था… पूरी फिल्म बाकी!
प्रशासन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि अब अगला निशाना रेलवे लाइन किनारे बने अतिक्रमण होंगे।
यानी रेलवे साइड में दुकान चलाने वालों की रातों की नींद उड़ चुकी है।
सूत्रों की मानें तो कई दुकानदार रात में भी सामान समेटने की तैयारी में लगे हैं।
मोबाइल और चौराहों पर बस एक ही चर्चा—
“भाई… अगला नंबर कहीं हमारा तो नहीं?”
उधर प्रशासन का दावा है कि सड़क चौड़ीकरण, ट्रैफिक सुधार और शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए यह कार्रवाई जरूरी है।
करीब ढाई सौ अतिक्रमण हटाने की बात कही जा रही है।
अफसरों का साफ कहना है—
“विकास के रास्ते में अवैध कब्जा नहीं चलने दिया जाएगा।”
लेकिन जनता का सवाल भी उतना ही बड़ा है—
“ठीक है साहब… शहर सुंदर बनाइए…
लेकिन जिनकी रोजी-रोटी उजड़ गई… उनका क्या?”
किसी का ठेला टूटा…
किसी की दुकान गई…
किसी का रोजगार खत्म हुआ…
तो किसी का बरसों पुराना सपना मलबे में दब गया।
मुगलसराय में इस वक्त माहौल ऐसा है कि लोग बुलडोजर की आवाज सुनते ही चौकन्ने हो जा रहे हैं।
कहीं लोग ताली बजा रहे हैं—
“अतिक्रमण हटना चाहिए!”
तो कहीं दबी जुबान में सवाल उठ रहा है—
“कानून सिर्फ गरीब पर ही क्यों टूटता है?”
सबसे बड़ा सवाल अभी बाकी है…
क्या सरकार उन लोगों के पुनर्वास की भी योजना बनाएगी जिनकी दुकानें टूट गईं?
या विकास की इस दौड़ में गरीब यूं ही कुचला जाता रहेगा?
फिलहाल मुगलसराय में बुलडोजर सिर्फ दीवारें नहीं तोड़ रहा…
बल्कि सिस्टम की पुरानी फाइलें, नेताओं के वादे और गरीबों के सपने भी उधेड़ रहा है।
अब सबकी निगाह रेलवे साइड पर टिकी है…
क्योंकि अगली सुबह किसका नंबर आएगा…
ये कोई नहीं जानता!
✍️ खबरी न्यूज एडिटर डेस्क : के.सी. श्रीवास्तव एड.
#Mughalsarai #BulldozerAction #KhabariNews #BreakingNews #BabaKaBulldozer #ChandauliNews #WavePortal #UPNews #BulldozerPolitics #अतिक्रमण_हटाओ #मुगलसराय #खबरी_न्यूज





















