© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » चंदौली » गंगा स्नान के दौरान किशोर डूबा, देर रात मिला शव : Ganga Snan Teen Drowning

गंगा स्नान के दौरान किशोर डूबा, देर रात मिला शव : Ganga Snan Teen Drowning

Ganga Snan Teen Drowning

Ganga Snan Teen Drowning

Khabari News Chandauli मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुंडा गांव के समीप गुरुवार की देर शाम गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा नदी में स्नान कर रहे दो किशोर अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। साथ मौजूद दोस्तों ने किसी तरह एक किशोर की जान बचा ली, जबकि दूसरा किशोर नदी की तेज धारा में समा गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

जानकारी के अनुसार सतपोखरी गांव निवासी 17 वर्षीय मोहम्मद सुफियान अपने पांच दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने कुंडा घाट गया था। सभी दोस्त गंगा में स्नान कर रहे थे, तभी अचानक दो किशोर गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। दोस्तों ने शोर मचाते हुए तुरंत बचाव का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद एक किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन मोहम्मद सुफियान गहरे पानी में लापता हो गया।

SRVS Sikanderpur

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना पाकर शिवाला चौकी इंचार्ज सतीश प्रकाश पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कराई। करीब चार घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद देर रात गोताखोरों ने मोहम्मद सुफियान का शव नदी से बरामद कर लिया।

किशोर का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां-बाप और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में भी शोक का माहौल व्याप्त हो गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घाट पर जुट गए।

शिवाला चौकी प्रभारी सतीश प्रकाश ने बताया कि सतपोखरी निवासी मोहम्मद सुफियान अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Dalimss Sunbeam Chakia

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!