© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » चंदौली » रोड पर खड़ी लूना से टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

रोड पर खड़ी लूना से टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

पिता को छोड़कर घर लौट रहा था बाइक सवार

पुलिस जांच में जुटी

SRVS Sikanderpur

डीडीयू नगर चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के गांव के पास शनिवार की दोपहर एक बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसकी सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार धानापुर इलाके के गुणी गांव निवासी रोशन यादव 30 वर्ष अपने पिता परमानंद यादव को गाजीपुर के जमानिया स्टेशन पर छोड़कर बाइक से घर लौट रहा था।

इस दौरान थाना क्षेत्र के सूर्य गांव के पास एक अज्ञात सड़क किनारे खड़ी लूना के हैंडल से टकरा गया। जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क किनारे गिर गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक को सर में अंदरूनी चोट आई। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उसे 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से सीएससी केंद्र धानापुर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना पर अस्पताल के बाहर काफी लोगों की भीड़ जुट गई।

वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। इस संबंध में दिन थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच और मोपेड की तलाश सहित अन्य कार्रवाई की जा रही है।

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!