© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » उत्तर प्रदेश » चन्दौली में “गांजा सिंडिकेट” पर पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार!

चन्दौली में “गांजा सिंडिकेट” पर पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार!

Police Cjandauli
  • 90 लाख का अवैध गांजा बरामद, ट्रेलर के सीक्रेट केबिन से निकली नशे की खेप… मुगलसराय पुलिस की घेराबंदी में धरे गए अंतरराज्यीय तस्कर!

  • बिहार से वाराणसी तक फैला था नेटवर्क, पुलिस को देखकर भागे तस्कर… इंडस्ट्रियल एरिया में फिल्मी अंदाज में दबोचा गया ट्रेलर

खबरी न्यूज | एडिटर इन चीफ  – के.सी. श्रीवास्तव (एडवोकेट)

चन्दौली जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा है, जिसकी गूंज अब बिहार से लेकर वाराणसी तक सुनाई दे रही है। थाना मुगलसराय पुलिस ने एक बड़ी और सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए लगभग 90 लाख रुपये कीमत का 184 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि तस्करों ने ट्रेलर के अंदर बाकायदा गुप्त केबिन (Secret Cabin) बनाकर नशे की इस बड़ी खेप को छिपा रखा था।

SRVS Sikanderpur

इस कार्रवाई के बाद चन्दौली पुलिस की सक्रियता और खुफिया नेटवर्क की चर्चा पूरे पूर्वांचल में तेज हो गई है। पुलिस ने मौके से दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताए जा रहे “जग्गल उर्फ जितेन्द्र” की तलाश तेज कर दी गई है।

 VIP गेट से शुरू हुआ ऑपरेशन… पराग डेयरी के पास बिछा पुलिस का जाल

पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन श्री पीयूष मोर्डिया और पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र श्री वैभव कृष्ण के निर्देशन में मुगलसराय पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही थी।

शनिवार को वीआईपी गेट क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से बड़ी सूचना मिली कि बिहार की तरफ से एक ट्रेलर भारी मात्रा में गांजा लेकर वाराणसी की ओर बढ़ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और पराग डेयरी के पास बैरियर लगाकर सघन चेकिंग शुरू कर दी गई।

कुछ ही देर बाद सफेद रंग का संदिग्ध ट्रेलर वहां पहुंचा। पुलिस ने जैसे ही वाहन रोकने का इशारा किया, चालक तेजी से ट्रेलर भगाने लगा। इसके बाद शुरू हुआ हाई वोल्टेज पीछा… पुलिस टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया रोड नंबर-07 पर घेराबंदी कर ट्रेलर को रोक लिया।

Dalimss Sunbeam Chakia

 ट्रेलर के अंदर बना था “मौत का तहखाना”

जब पुलिस ने ट्रेलर की तलाशी ली तो जवान भी हैरान रह गए। ट्रेलर के डाले को मॉडिफाई कर उसके भीतर गुप्त बॉक्स बनाए गए थे, जिनमें 8 बड़े बोरों में गांजा छिपाकर रखा गया था।

बरामद गांजे का कुल वजन 184 किलो 750 ग्राम निकला। पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 90 लाख रुपये आंकी जा रही है।

Silver Bells Chakia

यह खुलासा होते ही पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए कि तस्कर कितनी शातिर तरीके से ट्रांसपोर्ट वाहनों का इस्तेमाल कर नशे का कारोबार चला रहे हैं।

 गिरफ्तार हुए बिहार के दो तस्कर

पुलिस ने मौके से ट्रेलर चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम—

  • अखिलेश कुमार पुत्र स्व. कपिल सिंह निवासी अरवल, बिहार
  • अरविंद कुमार पुत्र रामनारायण सिंह निवासी अरवल, बिहार

बताया।

दोनों ने कबूल किया कि वे लंबे समय से ट्रांसपोर्ट लाइन में काम कर रहे हैं और अधिक पैसों के लालच में गांजा सप्लाई करने के लिए तैयार हुए थे।

 “जग्गल उर्फ जितेन्द्र” चला रहा था पूरा नेटवर्क!

पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने कई सनसनीखेज खुलासे किए। उन्होंने बताया कि बिहार का रहने वाला “जग्गल उर्फ जितेन्द्र” इस पूरे नेटवर्क का संचालक है। वही मोबाइल फोन के जरिए रास्ते भर निर्देश देता था।

तस्करों ने बताया कि उन्हें केवल इतना कहा गया था कि गांजे की खेप वाराणसी तक पहुंचानी है। किसे माल देना है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी।

इस खुलासे के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है। माना जा रहा है कि यह गिरोह बिहार, यूपी और पूर्वांचल के कई जिलों में सक्रिय हो सकता है।

 पुलिस को देखकर भागे… लेकिन बच नहीं पाए!

गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि जैसे ही उन्होंने पुलिस को देखा, उन्हें लगा कि अब वे पकड़े जाएंगे। इसी डर से वे ट्रेलर लेकर भागने लगे। लेकिन मुगलसराय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और आखिरकार ट्रेलर को दबोच लिया।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा है कि अब चन्दौली पुलिस नशे के कारोबारियों पर लगातार बड़ा प्रहार करने के मूड में है।

 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

इस मामले में थाना मुगलसराय में
मु0अ0सं0 232/26 धारा 8/20 NDPS Act
के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अब फरार नेटवर्क संचालकों और गांजा खरीदने वाले गिरोह की तलाश में जुटी हुई है।

चकिया में गरजा बुल्डोजर, SDM पवन कुमार के एक्शन से अवैध कब्जाधारियों में मचा हड़कंप! – Khabari News

 इन पुलिसकर्मियों ने दिया ऑपरेशन को अंजाम

इस बड़ी कार्रवाई में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी शिव पूजन बिन्द, चौकी प्रभारी सूरज कुमार सहित मुगलसराय पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम के कई जवान शामिल रहे।

स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव के नेतृत्व में पूरी टीम ने तकनीकी निगरानी और घेराबंदी कर इस ऑपरेशन को सफल बनाया।

 खबरी न्यूज की बड़ी बात

चन्दौली अब सिर्फ ट्रांजिट रूट नहीं रहा… बल्कि नशा तस्करों के लिए बड़ा कॉरिडोर बनने की आशंका लगातार बढ़ रही है। ट्रेलरों और भारी वाहनों में मॉडिफाई केबिन बनाकर हो रही तस्करी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

मगर इस बार मुगलसराय पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है—

“नशे का कारोबार करने वालों के लिए चन्दौली अब सुरक्षित नहीं!”

raising sun
raising sun
Daidij marka
Daidij marka

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!