© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » उत्तर प्रदेश » जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस नौगढ़ तहसील में गूंजा जनता का दर्द, DM-SP ने लगाई अधिकारियों की क्लास!

जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस नौगढ़ तहसील में गूंजा जनता का दर्द, DM-SP ने लगाई अधिकारियों की क्लास!

‘जनता को न्याय चाहिए, बहाने नहीं’ — शिथिलता बरतने वाले राजस्व कर्मियों पर होगी कार्रवाई

 खबरी न्यूज | नौगढ‚ चन्दौलीे। 

नौगढ़ तहसील सभागार शनिवार को उस समय जनता की उम्मीदों और शिकायतों का बड़ा मंच बन गया, जब जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीधे फरियादियों की बातें सुनीं।

सभागार में सुबह से ही ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। कोई जमीन विवाद लेकर पहुंचा, तो कोई आवास, बिजली, सिंचाई और पुलिस कार्रवाई की मांग करता नजर आया। माहौल ऐसा था मानो जनता अपने हक की अंतिम उम्मीद लेकर तहसील पहुंची हो।

SRVS Sikanderpur
160 शिकायतें पहुंचीं, सिर्फ 3 का मौके पर निस्तारण

समाधान दिवस में कुल 160 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 3 मामलों का मौके पर निस्तारण कर राहत दी गई, जबकि बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध और पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा:

“जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिथिलता बरतने वाले राजस्व कर्मियों पर कार्रवाई तय है।”

महिलाओं की गुहार: ‘साहब, हमें भी घर और बिजली चाहिए’

समाधान दिवस के दौरान कई महिलाओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली कनेक्शन और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए आवेदन दिया।

महिलाओं की पीड़ा सुनकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सत्यापन कर पात्र लोगों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए खास चर्चा का विषय बना रहा।

सबसे ज्यादा शिकायतें इन विभागों से

प्रमुख शिकायतें:

भूमि विवाद ‚ विकास विभाग ‚सिंचाई विभाग‚विद्युत विभाग‚पुलिस संबंधित मामले

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्विवाद वरासत जैसे मामलों को तुरंत निपटाने का निर्देश दिया, ताकि आम लोगों को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।

Dalimss Sunbeam Chakia
 तहसील का भी हुआ निरीक्षण

समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी ने नौगढ़ तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। अभिलेखों, साफ-सफाई और कार्यालय व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 ये अधिकारी रहे मौजूद
प्रभागीय वनाधिकारी ‚मुख्य चिकित्साधिकारी ‚उप जिलाधिकारी नौगढ़ विनय मिश्रा ‚तहसीलदार‚जिला समाज कल्याण अधिकारी
जिला प्रोबेशन अधिकारी
 खबरी न्यूज का बड़ा सवाल

160 शिकायतें आईं, लेकिन मौके पर सिर्फ 3 का निस्तारण! क्या अब बाकी 157 फरियादियों को भी जल्द राहत मिलेगी? या फिर फाइलें दफ्तरों की अलमारियों में धूल फांकती रहेंगी? फिलहाल नौगढ़ तहसील से एक साफ संदेश निकला है — “जनता की सुनवाई होगी, और लापरवाह कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय होगी।”

Silver Bells Chakia

 खबरी न्यूज 

“जहां जनता की आवाज बनती है सबसे बड़ी खबर”

raising sun
raising sun
Daidij marka
Daidij marka

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!