© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » उत्तर प्रदेश » चंदौली पुलिस का ऐसा ऑपरेशन… जिसने पूरे यूपी को हिला दिया!

चंदौली पुलिस का ऐसा ऑपरेशन… जिसने पूरे यूपी को हिला दिया!

sico killer

“26 घंटे में खत्म हुआ मौत का खेल”

खबरी न्यूज नेशनल नेटवर्क चंदौली।

कभी चलती ट्रेन में गोली…
कभी एक्सप्रेस ट्रेन में कत्ल…
कभी अस्पताल के बेड पर मौत…

26 घंटे तक पूरा पूर्वांचल दहशत में था।
लोग पूछ रहे थे —
“आखिर ये खूनी है कौन… और अगला निशाना कौन होगा?”

SRVS Sikanderpur

लेकिन इसी डर और अफरा-तफरी के बीच
चंदौली पुलिस ने वो कर दिखाया… जिसकी पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है!

“ऑपरेशन साइको किलर” बना यूपी की सबसे बड़ी चर्चा

एक तरफ सनकी कातिल…
दूसरी तरफ चंदौली पुलिस की लगातार भागदौड़।

ना दिन देखा… ना रात…
रेलवे स्टेशन, अस्पताल, गांव, ट्रैक… हर जगह पुलिस सिर्फ एक मिशन पर थी—

“इस खूनी को जिंदा या मुर्दा पकड़ना है…”

SP आकाश पटेल की मॉनिटरिंग में पुलिस ने
कत्ल के पैटर्न को जोड़ा…
CCTV खंगाले…
ट्रेन रूट ट्रेस किया…
और आखिरकार उस खूनी को दबोच लिया जिसने पूरे सिस्टम को चुनौती दे दी थी।

Dalimss Sunbeam Chakia

भीड़ से बचाया… फिर सच उगलवाया

जब अस्पताल में महिला की हत्या के बाद भीड़ ने आरोपी को पकड़ा,
तो गुस्साई भीड़ उसे मौके पर ही खत्म करना चाहती थी।

लेकिन चंदौली पुलिस ने भीड़ के बीच घुसकर आरोपी को जिंदा निकाला।
घायल हालत में इलाज कराया…
फिर पूछताछ शुरू हुई।

Silver Bells Chakia

और तभी सामने आया वो खौफनाक सच—

“एक नहीं… दो-तीन को मारकर आया हूं…”

ये सुनते ही पुलिस टीम भी सन्न रह गई।

चंदौली पुलिस -एनकाउंटर की रात… और खत्म हुआ खौफ

देर रात पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची।
क्राइम सीन रीक्रिएट कराया जा रहा था।

तभी अचानक आरोपी ने पुलिस अफसर की पिस्टल छीन ली…
और फायरिंग करते हुए भागने लगा।

इसके बाद जो हुआ…
वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
गोली लगी।
अस्पताल ले जाया गया।
लेकिन इस बार मौत उसी के हिस्से आई… जो 26 घंटे तक मौत बांट रहा था।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही चंदौली पुलिस

पूरा पूर्वांचल अब एक ही बात कर रहा है—

✅ “अगर पुलिस देर करती तो और कितनी जानें जातीं?”
✅ “चंदौली पुलिस ने बड़ा खतरा खत्म कर दिया।”
✅ “रेलवे से अस्पताल तक फैले आतंक का अंत हो गया।”

सोशल मीडिया पर लोग इसे
“ऑपरेशन साइको एंड”
नाम देकर वायरल कर रहे हैं।

Jeevak Hospital Murder Case: जीवक हॉस्पिटल में महिला की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा

 SP आकाश पटेल की टीम बनी चर्चा का केंद्र

लगातार तीन सनसनीखेज हत्याएं…
पूरे सिस्टम पर दबाव…
मीडिया की नजर…
जनता में डर…

लेकिन इन सबके बीच चंदौली पुलिस ने जिस तेजी से केस सुलझाया,
उसकी चर्चा अब यूपी से बाहर तक हो रही है।

 “अब डर खत्म… लेकिन सवाल बाकी”

एक पूर्व फौजी आखिर खूनी कैसे बन गया?
क्या मानसिक बीमारी और शराब ने उसे दरिंदा बना दिया?
क्या सिस्टम ऐसे लोगों को पहचान पाने में फेल हो रहा है?

इन सवालों के जवाब अभी बाकी हैं…
लेकिन फिलहाल पूर्वांचल यही कह रहा है—

“चंदौली पुलिस ने मौत के उस खेल को खत्म कर दिया… जिसने पूरे यूपी को डरा दिया था।”

✍️ सम्पादकीय टिप्पणी

के.सी. श्रीवास्तव एडवोकेट
एडिटर इन चीफ, खबरी न्यूज

“26 घंटे में तीन हत्याएं… यह सिर्फ एक क्राइम स्टोरी नहीं, बल्कि समाज और सिस्टम दोनों के लिए बड़ा चेतावनी संकेत है। चंदौली पुलिस ने तेजी दिखाकर एक खतरनाक खूनी का अंत जरूर कर दिया, लेकिन यह घटना कई गंभीर सवाल भी छोड़ गई है। मानसिक असंतुलन, नशे की लत और सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरियां आज सबसे बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं। ट्रेन से अस्पताल तक फैला यह खौफ बताता है कि अपराधी का इरादा कितना खतरनाक था। ऐसे समय में पुलिस की तत्परता सराहनीय है, लेकिन समाज को भी सतर्क और संवेदनशील बनने की जरूरत है।”

#ChandauliPolice  #UPPolice  #Encounter  #PsychoKiller

raising sun
raising sun
Daidij marka
Daidij marka

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!