© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » उत्तर प्रदेश » DM के औचक निरीक्षण में खुली ARTO कार्यालय की पोल, फाइलों पर धूल और कर्मचारी गैरहाजिर

DM के औचक निरीक्षण में खुली ARTO कार्यालय की पोल, फाइलों पर धूल और कर्मचारी गैरहाजिर

अनुपस्थित कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस, एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश

जनता से लिया फीडबैक, दलालों के हस्तक्षेप और अनावश्यक देरी पर जताई सख्ती

 खबरी न्यूज चन्दौली ।  जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने शनिवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को व्यवस्था तत्काल सुधारने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान तीन कर्मचारी, एआरटीओ तथा पीआरओ अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने एक दिन का वेतन बाधित करने के साथ कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा।

SRVS Sikanderpur

फाइलों पर धूल देख जताई नाराजगी

जिलाधिकारी ने कार्यालय में रखी विभिन्न पत्रावलियों और अभिलेखों का निरीक्षण किया। इस दौरान फाइलों का रखरखाव व्यवस्थित नहीं मिला और कई फाइलों पर धूल जमी दिखाई दी। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारियों को अभिलेखों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में पत्रावलियों और अभिलेखों को सुरक्षित, व्यवस्थित और अद्यतन रखना संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। कार्यालयीन कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता से सीधे लिया फीडबैक

निरीक्षण के दौरान कार्यालय में अपने कार्यों के लिए पहुंचे आम नागरिकों से भी जिलाधिकारी ने बातचीत की। उन्होंने लोगों से कार्यालय में मिलने वाली सुविधाओं, कार्यों में होने वाली अनावश्यक देरी और दलालों के हस्तक्षेप को लेकर फीडबैक लिया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एआरटीओ कार्यालय सीधे आम जनता से जुड़ा महत्वपूर्ण विभाग है। इसलिए यहां पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध सेवा सुनिश्चित की जाए। लोगों को अपने काम के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया।

Dalimss Sunbeam Chakia

साफ-सफाई और जनसुविधाओं पर भी निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आम लोगों की सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल और आवेदकों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालयीन व्यवस्था में सुधार लाने तथा आम जनता को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

Silver Bells Chakia

खबरी न्यूज | निष्पक्ष खबर, सीधे असर के साथ

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!