© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » उत्तर प्रदेश » “मौत का पोल” बन चुका नवगढ़-चकिया मार्ग!

“मौत का पोल” बन चुका नवगढ़-चकिया मार्ग!

चकिया से विनय राय की रिपोर्ट

11000 वोल्ट का खतरनाक बिजली पोल सड़क पर पड़ा, शासन-प्रशासन बेखबर, हादसे का इंतजार?

चकिया ‚चन्दौली।चकिया-नौगढ़ मुख्य मार्ग पर मूसा खान तिराहे के पास पिछले कई दिनों से सड़क पर गिरा पड़ा 11000 वोल्ट का बिजली पोल अब “दुर्घटना का खुला न्योता” बन चुका है। बुधवार शाम आए भयावह चक्रवात, आंधी और बवंडर ने जहां पूरे इलाके को हिला कर रख दिया, वहीं बिजली विभाग की सुस्ती ने लोगों के गुस्से को और भड़का दिया है।

SRVS Sikanderpur

हालत यह है कि जिस सड़क से रोज़ हजारों लोग गुजरते हैं, उसी सड़क पर मौत बनकर बिजली का पोल पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी केवल फोन पर खानापूर्ति कर रहे हैं, लेकिन जमीन पर कोई कार्रवाई नजर नहीं आ रही।

 “क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है?”

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सूचना देने के बावजूद विभाग के जिम्मेदार अफसरों की नींद नहीं खुल रही। एसडीओ का रवैया इतना ठंडा बताया जा रहा है कि लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि अगर रात के अंधेरे में कोई बाइक सवार या स्कूली वाहन इस पोल की चपेट में आ गया तो बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता।

चकिया-नौगढ़ मार्ग कोई सामान्य सड़क नहीं, बल्कि नौगढ़ मुख्यालय को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण लाइफलाइन मानी जाती है। इसी मार्ग का निरीक्षण खुद जिलाधिकारी भी कर चुके हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर जिम्मेदार अफसरों की नजर इस खतरनाक स्थिति पर क्यों नहीं पड़ रही?

चकिया में बवंडर का कहर: दो की दर्दनाक मौत, दर्जनों पेड़ धराशायी, आम की फसल तबाही के कगार पर

 “गांवों में अंधेरे का साम्राज्य”

आंधी के बाद क्षेत्र के कई गांव आज भी अंधेरे में डूबे हुए हैं। कहीं तीन दिन बाद बिजली बहाल हुई, तो कहीं अब भी लोग लालटेन और मोबाइल टॉर्च के सहारे रात काटने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग केवल कागजी मरम्मत दिखाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान रहा है।

Dalimss Sunbeam Chakia

 पंचवनिया में भी गरमाया था मामला

इधर पंचवनिया क्षेत्र में भी बिजली संकट और टूटे पोल को लेकर मामला तूल पकड़ चुका है। हालांकि वहां किसी तरह मामला शांत कराया गया, लेकिन लोगों में गुस्सा अभी भी कम नहीं हुआ है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि “जब तक व्यवस्था सुधरेगी नहीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।”

 जनता पूछ रही बड़ा सवाल

  • क्या विभाग किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा?
  • क्या 11000 वोल्ट का पोल सड़क पर पड़ा रहना प्रशासन को दिखाई नहीं दे रहा?
  • क्या अफसर सिर्फ फाइलों और फोन कॉलों तक सीमित रहेंगे?

चकिया और नौगढ़ की जनता अब जवाब चाहती है। क्योंकि सड़क पर पड़ा यह पोल सिर्फ लोहे का ढांचा नहीं, बल्कि सिस्टम की लापरवाही का जिंदा सबूत बन चुका है।

Silver Bells Chakia

raising sun
raising sun
Daidij marka
Daidij marka

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!