© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » उत्तर प्रदेश » भभौरा में मेगा जन चौपाल: डीएम ने सुनीं समस्याएं, मौके पर ही समाधान का भरोसा

भभौरा में मेगा जन चौपाल: डीएम ने सुनीं समस्याएं, मौके पर ही समाधान का भरोसा

स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और पेयजल विभाग के स्टाल लगे, 65 पेंशन मामलों पर उठा बड़ा सवाल

खबरी न्यूज नेशनल नेटवर्क   चकिया ‚ चंदौली | 

चंदौली जिले के भभौरा ग्राम पंचायत में मंगलवार को आयोजित मेगा जन चौपाल सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीणों की उम्मीदों का बड़ा मंच बनकर उभरा। कंपोजिट विद्यालय परिसर में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में हुए इस जनसंवाद में प्रशासन सीधे गांव की चौखट पर नजर आया और लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

SRVS Sikanderpur

जन चौपाल में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल और पंचायती राज विभाग ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी समस्याएं सामने रखीं, जिसमें अतिक्रमण, साफ-सफाई, आवास, पेंशन और शिक्षा से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे।

जन चौपाल

65 विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों को पेंशन न मिलने की शिकायत ने प्रशास

न को झकझोर दिया

कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे माहौल को भावुक कर दिया। गांव के अमरनाथ सहित करीब 65 विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों को पेंशन न मिलने की शिकायत ने प्रशासन को झकझोर दिया। वहीं पंडाल के बाहर ट्रॉली पर लेटे दिव्यांग संतोष चौबे पर जिलाधिकारी की नजर पड़ते ही वे खुद उसके पास पहुंचे। संतोष ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों के भरण-पोषण की कठिन परिस्थितियों को बताया, जिसे सुनकर डीएम ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि सरकार की योजनाएं तभी सार्थक हैं जब उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पेंशन, आवास और अन्य योजनाओं में लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इसके अलावा वरासत और अंश निर्धारण जैसे जमीनी विवादों पर भी डीएम ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में पारदर्शिता और तेजी जरूरी है, ताकि लोगों को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।

Dalimss Sunbeam Chakia

https://khabarinews.com/governments-major-u-turn-on-smart-meters-a-masterstroke-of-relief-amidst-the-looming-shadow-of-2027/

जन चौपाल के बाद जिलाधिकारी ने गांव का भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। साफ-सफाई व्यवस्था, सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया और जहां कमी पाई गई, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

Silver Bells Chakia

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई, तहसीलदार देवेंद्र यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा, खंड विकास अधिकारी विकास सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकास सिन्हा, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र द्विवेदी और ग्राम प्रधान इंजीनियर अवधेश यादव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डीसी मनरेगा आर.के. चतुर्वेदी ने किया।

ग्राउंड रियलिटी:
भभौरा की इस जन चौपाल ने यह जरूर दिखाया कि अगर प्रशासन गांव तक पहुंचे और संवेदनशीलता के साथ काम करे, तो कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही संभव है। हालांकि अब असली परीक्षा इस बात की होगी कि दिए गए आश्वासन कितनी तेजी से जमीन पर उतरते हैं।

खबरी न्यूज – सच के साथ, जमीनी हकीकत के साथ

raising sun
raising sun
Daidij marka
Daidij marka

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!