© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » उत्तर प्रदेश » महेंद्र राव प्रकरण पर गरमाई सियासत, डीएम आवास पहुंचे सांसद-विधायक… निष्पक्ष जांच की उठी मांग

महेंद्र राव प्रकरण पर गरमाई सियासत, डीएम आवास पहुंचे सांसद-विधायक… निष्पक्ष जांच की उठी मांग

खबरी न्यूज नेशनल नेटवर्क चकिया‚चन्दौली। चकिया क्षेत्र के चर्चित महेंद्र राव प्रकरण को लेकर सोमवार को जिले की राजनीति अचानक गरमा गई। समाजवादी पार्टी के सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल डीएम आवास पहुंचा, जहां जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई।

सपा नेताओं ने कहा कि किसी भी मामले में न्याय और कानून की प्रक्रिया निष्पक्ष होनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि तथ्यों के आधार पर कार्रवाई हो ताकि जनता के बीच पारदर्शिता बनी रहे। नेताओं ने यह भी कहा कि यदि किसी निर्दोष का उत्पीड़न हुआ है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर न्याय सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान माहौल पूरी तरह राजनीतिक नजर आया, लेकिन नेताओं ने प्रशासनिक संवाद और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने पर जोर दिया।प्रतिनिधिमंडल में प्रभु नारायण यादव, पूर्व विधायक  जितेंद्र कुमार सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SRVS Sikanderpur

खबरी न्यूज़ स्टूडियो में बातचीत के दौरान छोटेलाल खरवार ने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ राजनीति नहीं बल्कि चकिया और आसपास के क्षेत्र का विकास है। उन्होंने कहा—
“चकिया के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। शिक्षा, सड़क और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया जाएगा।”

सांसद ने बताया कि वे जल्द ही जिलाधिकारी से विस्तृत वार्ता करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी और एमएससी की कक्षाएं शुरू कराने की मांग को प्रमुखता से उठाया है ताकि क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े। इस दौरान विस्तृत वातचीत विभिन्न् मुदृदो पर हुई सांसद ने खुलकर अपने विचार  रखे और कहा कि हमारी सरकार आने के बाद वे युवाओं के लिए कोई कसर उठा नही रखेंगे। इस दौरान मुश्ताक अहमद खाँ‚‚दशरथ सोनकर‚सुधाकर कुश्ववाहा‚ टोनी खरवार‚ तौकिर अहमद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चंदौली पुलिस का ऐसा ऑपरेशन… जिसने पूरे यूपी को हिला दिया!

✍️ खबरी न्यूज़ सम्पादकीय की खास टिप्पणी

चकिया में महेंद्र राव प्रकरण अब केवल एक कानूनी मामला नहीं बल्कि राजनीतिक और जनभावनाओं से जुड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। हालांकि सभी पक्षों की निगाह अब प्रशासनिक जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है। जनता यही चाहती है कि कानून अपना काम निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ करे, ताकि विकास और विश्वास दोनों कायम रह सकें।

raising sun
raising sun
Daidij marka
Daidij marka

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!