© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » उत्तर प्रदेश » राम की जमीन वापस… काली धाम का विकास शुरू… और चकिया में फिर लौट आया ‘एक्शन प्रशासन’ का दौर!

राम की जमीन वापस… काली धाम का विकास शुरू… और चकिया में फिर लौट आया ‘एक्शन प्रशासन’ का दौर!

🚨 KHABARI NEWS MEGA INVESTIGATION | SPECIAL EDITORIAL 🚨

81 साल पुराना खेल खत्म, फर्जी वरासत ध्वस्त, करोड़ों का विकास शुरू, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप

एक तरफ नायब तहसीलदार मो. आरिफ का ऐतिहासिक फैसला, दूसरी तरफ तहसीलदार देवेंद्र कुमार का बुलंद एक्शन—चकिया में कानून ने दिखाई अपनी असली ताकत

✍️ विशेष रिपोर्ट : के.सी. श्रीवास्तव एडवोकेट एडिटर इन चीफ 

कभी भगवान की जमीन पर नाम चढ़ाए गए थे… आज वही नाम रिकॉर्ड से मिटाए जा रहे हैं।”

“कभी तालाबों को निगलने की कोशिश हुई थी… आज वही तालाब फिर सांस लेने लगे हैं।”

कभी लोग कहते थे कि कुछ नहीं होगा…आज वही लोग कह रहे हैं कि चकिया बदल रहा है।”

चकिया…पिछले कुछ दिनों से यह नाम सिर्फ चंदौली में नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल के प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कारण भी साधारण नहीं है।

SRVS Sikanderpur

एक तरफ 81 साल पुराना मंदिर भूमि विवाद।

दूसरी तरफ मां काली मंदिर और ऐतिहासिक तालाब की सरकारी भूमि।

तीसरी तरफ लगातार चल रहा अतिक्रमण विरोधी अभियान।

और इन सबके बीच दो अधिकारी…जिनके फैसले और कार्रवाई आज गांव-गांव चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Dalimss Sunbeam Chakia

81 साल बाद टूटा कब्जे का साम्राज्य! मंदिर की 60 बीघा दानशुदा भूमि पर फर्जी वरासत रद्द, अब होगी बेदखली… खुलेगा भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण का रास्ता – Khabari News

एक नाम—

Silver Bells Chakia

नायब तहसीलदार शहाबगंज मो. आरिफ

दूसरा नाम—

“मां काली मंदिर की जमीन पर खत्म हुआ ‘दावों का खेल’, फिर चर्चा में आया चकिया प्रशासन!” – Khabari News

तहसीलदार चकिया देवेंद्र कुमार

पहला अध्याय : जब भगवान श्रीराम की जमीन पर इंसानों ने दावा कर दिया

कटवा माफी… एक ऐसा गांव जहां की कहानी अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बन चुकी है।

साल था 1945… जब रामस्वरूप सिंह ने अपनी भूमि भगवान श्रीरामचन्द्र और विष्णु मंदिर के लिए दान कर दी।

दानपत्र बना।

व्यवस्था बनी।

मंदिर के संचालन का प्रावधान हुआ। लेकिन समय बीतता गया।सरकारें बदलती रहीं। पीढ़ियां बदलती रहीं।

और धीरे-धीरे दान की गई भूमि पर निजी दावों की परतें चढ़ती चली गईं।

लोगों के नाम चढ़ गए। वरासत दर्ज हो गई। फाइलें बन गईं।

और भगवान की जमीन पर इंसानों का अधिकार दिखाया जाने लगा।

फिर खुली 81 साल पुरानी फाइल

जब मामला न्यायालय पहुंचा तो शायद किसी ने नहीं सोचा था कि फैसला इतना बड़ा होगा।

दानपत्र निकाले गए। खतौनियां देखी गईं। राजस्व रिकॉर्ड खंगाले गए। पुरानी फाइलों की धूल हटाई गई।

और फिर… आया वह दिन जिसने पूरे इलाके में भूचाल ला दिया।

नायब तहसीलदार शहाबगंज मो. आरिफ ने सुनवाई के बाद फर्जी वरासत को निरस्त कर दिया।

राजस्व निरीक्षक स्तर के एक दर्जन से अधिक आदेश रद्द कर दिए गए।

और आदेश दिया गया—

“भूमि पुनः श्रीरामचन्द्र एवं विष्णु मंदिर के नाम दर्ज की जाए।”

फैसले के बाद क्यों मची इतनी हलचल?

क्योंकि यह केवल एक राजस्व आदेश नहीं था।

यह संदेश था।

कि—

दान की जमीन पर कब्जा नहीं चलेगा।

भगवान की संपत्ति पर निजी स्वार्थ नहीं चलेगा।

और कानून के सामने कोई भी बड़ा नहीं।

आज गांव के बुजुर्ग कहते हैं—

“ऐसा फैसला हमने अपने जीवन में पहली बार देखा है।”

दूसरा अध्याय : जब मां काली की जमीन पर पहुंचा कानून

उधर चकिया नगर… मां काली मंदिर…

आस्था का सबसे बड़ा केंद्र। हजारों श्रद्धालुओं की श्रद्धा का स्थान।

लेकिन वर्षों से मंदिर परिसर, तालाब और भीटा को लेकर विवाद चलते रहे।

योजनाएं बनती रहीं। फाइलें घूमती रहीं।

लेकिन विकास आगे नहीं बढ़ पा रहा था।

फिर शुरू हुआ रिकॉर्ड का परीक्षण।

और यहीं से शुरू हुई तहसीलदार देवेंद्र कुमार की सबसे चर्चित कार्रवाई।

देवेंद्र कुमार ने बदल दिया पूरा खेल

फाइलें देखीं। राजस्व रिकॉर्ड देखे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश देखे। हाईकोर्ट के दिशा-निर्देश देखे।

मौके का निरीक्षण कराया। और फिर स्पष्ट रिपोर्ट तैयार की।

रिपोर्ट ने साफ कहा—

तालाब की जमीन तालाब ही रहेगी। भीटा की जमीन भीटा ही रहेगी।
मंदिर की भूमि सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित रहेगी।
सरकारी भूमि पर निजी दावा स्वीकार नहीं होगा।

यानी…

“आस्था की जमीन पर अब कानून का पहरा रहेगा।”

और अब शुरू होगा डेढ़ करोड़ का महाअभियान

जैसे ही भूमि विवाद का रास्ता साफ हुआ… वैसे ही विकास का पहिया भी घूमने लगा।

नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने बड़ा ऐलान किया।

₹1 करोड़ 31 लाख 74 हजार

बन्धन योजना से स्वीकृत

₹20 लाख

नगर पंचायत बोर्ड फंड से स्वीकृत

अर्थात…

कुल डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना

क्या-क्या बदलेगा मां काली धाम में?

अब केवल मंदिर नहीं बदलेगा…

पूरी तस्वीर बदलेगी।

✅ भव्य परिक्रमा पथ

✅ विशाल टीन शेड

✅ आधुनिक पक्का हाल

✅ चारों तरफ इंटरलॉकिंग

✅ हाई क्वालिटी रोड लाइट

✅ स्ट्रीट लाइट

✅ आरसीसी बेंच

✅ श्रद्धालुओं के लिए वाटर कूलर

✅ नया संपर्क मार्ग

✅ सौंदर्यीकरण

✅ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती…

नीबी कला… भूसी…इलिया…बलिया कला…ददरा…जहां-जहां शिकायत मिली…वहां-वहां प्रशासन पहुंचा।

तालाब खाली हुए।रास्ते खुले।नालियां साफ हुईं।अतिक्रमण हटे। और सबसे बड़ी बात…

तहसीलदार देवेंद्र कुमार सिर्फ आदेश देने वाले अधिकारी नहीं दिखे।

वे मैदान में दिखे। जनता के बीच दिखे। फावड़ा उठाते दिखे। कार्रवाई करते दिखे।

लोग क्यों याद कर रहे हैं प्रेम प्रकाश मीणा ?

क्योंकि चकिया ने पहले भी एक दौर देखा था।

जब प्रेम प्रकाश मीणा सरकारी भूमि संरक्षण की पहचान बन गए थे।

तालाबों पर कार्रवाई। खलिहानों को मुक्त कराना।

चारागाह बचाना। कानून को जमीन पर उतारना।

आज लोग कहते हैं—

“वही तेवर… वही अंदाज… वही सख्ती फिर दिखाई दे रही है।”

फर्क सिर्फ इतना है कि तब नाम प्रेम प्रकाश मीणा था…

आज नाम देवेंद्र कुमार है।

रूकिए ऐसे ही चले जायेंगे ǃअब सबसे बड़ा सवाल

राम मंदिर की भूमि वापस हो रही है।

मां काली धाम का सौंदर्यीकरण शुरू होने वाला है।

तालाब बचाए जा रहे हैं।

सरकारी भूमि मुक्त कराई जा रही है।

तो क्या चकिया में सरकारी संपत्तियों पर कब्जे का युग समाप्त होने वाला है?

क्या आने वाले दिनों में और बड़े अभियान देखने को मिलेंगे?

क्या प्रेम प्रकाश मीणा के समय शुरू हुआ मिशन अब नए रूप में आगे बढ़ रहा है?

ख्नबरी न्यूज ओपिनियन 

एक तरफ मो. आरिफ का ऐतिहासिक न्यायिक फैसला… दूसरी तरफ देवेंद्र कुमार का जमीनी एक्शन…

और तीसरी तरफ गौरव श्रीवास्तव की विकास योजना…इन तीनों ने मिलकर चकिया में एक नया समीकरण बना दिया है।

राम को न्याय मिला… काली को विकास मिला… तालाब को जीवन मिला…जनता को भरोसा मिला…

और शायद इसी वजह से आज चकिया की चौपालों, बाजारों, मंदिरों और सोशल मीडिया पर एक ही चर्चा है—

“चकिया में अब फाइल नहीं, कानून बोल रहा है!” 

आखिर सबसे बड़ा सवाल…

मां काली मंदिर के विकास के लिए 1 करोड़ 31 लाख 74 हजार रुपये बन्धन योजना से और 20 लाख रुपये नगर पंचायत बोर्ड फंड से स्वीकृत हो चुके हैं।

कागजों पर सब कुछ शानदार दिख रहा है।परिक्रमा पथ बनेगा…टीन शेड लगेगा…पक्का हाल बनेगा…

रोड लाइटें जगमगाएंगी..श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलेंगी…

लेकिन चकिया की जनता के मन में एक सवाल भी है।

❓क्या सचमुच मां काली धाम की तस्वीर बदलेगी?
❓क्या डेढ़ करोड़ रुपये का यह सपना धरातल पर उतरेगा?
❓या फिर यह भी सरकारी योजनाओं की तरह फाइलों, टेंडरों और कमीशनखोरी के जाल में उलझ जाएगा?

लोगों का कहना है कि यह कोई साधारण परियोजना नहीं है। यह मां काली के दरबार से जुड़ी आस्था का विषय है।

यह हजारों श्रद्धालुओं की भावनाओं का प्रश्न है। यह चकिया की पहचान का प्रश्न है।

इसलिए जनता चाहती है कि—

विकास हो, लेकिन गुणवत्ता के साथ।
निर्माण हो, लेकिन पारदर्शिता के साथ।
पैसा खर्च हो, लेकिन हर रुपये का हिसाब दिखे।

क्योंकि…

“मां काली के नाम पर बनने वाला हर पत्थर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक होगा, किसी ठेकेदार या कमीशनखोर की कमाई का साधन नहीं।”

और शायद यही वजह है कि आज चकिया की चौपालों, बाजारों और सोशल मीडिया पर एक ही चर्चा सुनाई दे रही है—

“भूमि तो बच गई… अब क्या विकास भी बच पाएगा?”
“मंदिर का सुंदरीकरण होगा या फिर करोड़ों रुपये की योजना भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगी?”

समय इसका जवाब देगा, लेकिन जनता की नजर अब हर ईंट, हर टेंडर और हर खर्च पर रहेगी।

🚨 क्योंकि यह सिर्फ विकास परियोजना नहीं, चकिया की आस्था की अग्निपरीक्षा है। 🚨

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!