जर्जर पोल गिरने के बाद भड़के ग्रामीण, बिजली विभाग की टीम को रोककर कहा— “अब जान जोखिम में नहीं डालेंगे”
“खेत था तब ठीक था… अब यहां आबादी बस चुकी है”
चकिया /चंदौली।
ग्राम पंचायत इसहुल में गुरुवार को उस समय जबरदस्त हंगामा खड़ा हो गया जब बिजली विभाग की टीम आंधी-तूफान में गिरे हाई वोल्टेज पोल की जगह नया पोल लगाने पहुंची। गांव वालों ने काम रुकवा दिया और मौके पर जमकर विरोध शुरू हो गया।
ग्रामीणों का कहना था कि जहां पहले खाली खेत हुआ करता था, वहां अब दर्जनों घर बन चुके हैं। हाई वोल्टेज तार कई मकानों की छतों के ऊपर और बीचों-बीच से गुजर रहा है।

“हर वक्त मंडराता है हादसे का खतरा”
बच्चों से लेकर महिलाओं तक में दहशत का माहौल
गांव वालों ने आरोप लगाया कि कई बार करंट उतरने और तारों से झटका लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। बारिश और आंधी आते ही लोगों की धड़कनें बढ़ जाती हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे छत पर खेलने से डरते हैं और महिलाएं कपड़े सुखाने तक में खतरा महसूस करती हैं। लोगों ने साफ कहा कि अब गांव में “मौत का तार” बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
चकिया में बवंडर का कहर: दो की दर्दनाक मौत, दर्जनों पेड़ धराशायी, आम की फसल तबाही के कगार पर
“सरकार का आदेश आखिर जमीन पर क्यों नहीं?”
सड़क किनारे लाइन ले जाने की मांग हुई तेज
ग्रामीणों ने सरकार की उस व्यवस्था का हवाला दिया जिसमें बिजली के खंभों और हाई वोल्टेज लाइन को सड़क किनारे से ले जाने की बात कही गई है।
लोगों ने बिजली विभाग से मांग की कि नई लाइन को गांव के चकरोड या मुख्य सड़क किनारे से निकाला जाए ताकि आबादी सुरक्षित रह सके।

गुस्साए ग्रामीणों ने दो टूक कहा —
👉 “पहले सुरक्षा… फिर बिजली!”
विरोध के आगे बैकफुट पर आया विभाग
बिना पोल लगाए लौटनी पड़ी टीम
मौके पर काफी देर तक बहस और तनाव का माहौल बना रहा। बिजली विभाग के कर्मचारी ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन गांव वाले अपने फैसले पर अड़े रहे।

आखिरकार हालात ऐसे बने कि विभागीय टीम को बिना पोल लगाए वापस लौटना पड़ा।
अब बड़ा सवाल…
“अगर कल कोई बड़ा हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?”
इसहुल में उठी यह आवाज अब सिर्फ एक गांव की समस्या नहीं रह गई है, बल्कि यह “जनता की सुरक्षा बनाम सिस्टम की लापरवाही” का बड़ा सवाल बनती जा रही है।
गांव में हर तरफ एक ही चर्चा है —
🗣️ “बिजली चाहिए… लेकिन जान जोखिम में डालकर नहीं!”
#इसहुल #चंदौली #BreakingNews #KhabariNews #HighVoltage #बिजलीविभाग #ग्रामीणोंकाविरोध #ViralNews #GroundReport #UPNews #SafetyFirst #ElectricityIssue #जनताकीआवाज #आंधीतूफान #खबरीन्यूज





















