डीडीयू नगर, चंदौली | खबरी न्यूज ए
मुगलसराय की सड़कों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा था… लेकिन उसी बीच “सिस्टम की सफाई” कवर कर रहे पत्रकार पर ही दबंगों ने हमला बोल दिया। कैमरे में सच्चाई कैद करना भारी पड़ गया—और सरेआम पत्रकार को पीट दिया गया!

सोमवार दोपहर, उत्तरी पटरी इलाके में जब प्रशासन बुलडोजर के साथ अवैध कब्जों पर कार्रवाई कर रहा था, उसी दौरान पत्रकार संजय कुमार मौके पर कवरेज कर रहे थे। लेकिन सच दिखाना कुछ लोगों को रास नहीं आया।
👉 आरोप है कि “परंपरा स्वीट हाउस” के मालिक चंद्र मोहन समेत आधा दर्जन दबंगों ने अचानक हमला कर दिया।
पहले गाली-गलौज… फिर हाथापाई… और देखते ही देखते मामला हिंसा में बदल गया।
मोबाइल तोड़ा, अंगूठी छीनी, दी जान से मारने की धमकी
पीड़ित पत्रकार के मुताबिक, दबंगों ने उनका मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया ताकि कवरेज रुक जाए। इतना ही नहीं, हाथ से सोने की अंगूठी भी छीन ली गई। जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए।

वीडियो वायरल, पुलिस हरकत में
इस पूरी घटना का वीडियो दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा, जिसने पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए।
FIR दर्ज—लेकिन क्या होगा एक्शन?
मामले की गंभीरता को देखते हुए पत्रकार संजय कुमार ने अधिकारियों से मुलाकात की और थाना मुगलसराय में तहरीर दी। पुलिस ने परंपरा स्वीट हाउस के मालिक चंद्र मोहन, अभिषेक, शेखर, सुनील, अजय जायसवाल, चंद्रदीप जायसवाल समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन सवाल अब भी कायम है—
👉 क्या सिर्फ FIR से दबंगई खत्म होगी?
👉 क्या पत्रकारों की सुरक्षा सिर्फ कागजों में ही सीमित रहेगी?
पत्रकारों में उबाल—“अगर कलम पर हमला हुआ, तो सड़क पर जवाब मिलेगा”
घटना के बाद जिले भर के पत्रकारों में जबरदस्त आक्रोश है। कई पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
खबरी न्यूज का सीधा सवाल
जब लोकतंत्र का चौथा स्तंभ ही सुरक्षित नहीं, तो आम जनता की आवाज कौन उठाएगा?
👉 यह घटना सिर्फ एक पत्रकार पर हमला नहीं, बल्कि सच और अभिव्यक्ति की आज़ादी पर सीधा वार है।
📢 “खबर दिखाना अगर गुनाह बन जाए, तो समझिए सिस्टम कहीं न कहीं फेल हो चुका है!”
खबरी न्यूज—जहां खबर नहीं, हकीकत बोलती है…





















