© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
Home » उत्तर प्रदेश » BREAKING-14 साल का मासूम अरुण आखिर कहां गायब हो गया? एक मां की सूनी आंखें और पिता की टूटती उम्मीदें… क्या आपने उसे कहीं देखा है?

BREAKING-14 साल का मासूम अरुण आखिर कहां गायब हो गया? एक मां की सूनी आंखें और पिता की टूटती उम्मीदें… क्या आपने उसे कहीं देखा है?

सुबह घर से निकला… फिर नहीं लौटा! 14 वर्षीय अरुण की तलाश में भटक रहा पूरा परिवार, सैयदराजा पुलिस से लगाई गई मदद की गुहार

 

खबरी न्यूज | सैयदराजा /चंदौली

“एक बेटा लापता है… एक मां की नींद गायब है… एक पिता की सांसें अटकी हुई हैं…”

SRVS Sikanderpur

चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर संवेदनशील व्यक्ति का दिल झकझोर दिया है। उरगांव निवासी सुबास राम का 14 वर्षीय बेटा अरुण कुमार बीते 24 जून 2026 की सुबह करीब 7 बजे अचानक घर से बिना किसी को बताए निकल गया और उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका।

जैसे-जैसे समय बीतता गया, परिवार की चिंता डर में और डर बेबसी में बदलता चला गया। मां की आंखें लगातार दरवाजे पर टिकी हैं, जबकि पिता हर आने-जाने वाले से सिर्फ एक ही सवाल पूछ रहे हैं—“क्या आपने मेरे बेटे अरुण को कहीं देखा है?”

हर दरवाजा खटखटाया… हर रिश्तेदार से पूछा… लेकिन नहीं मिला अरुण

अरुण के गायब होने के बाद परिवार ने अपने स्तर पर हर संभव प्रयास किया। रिश्तेदारों के यहां, आस-पास के गांवों, बाजारों और संभावित स्थानों पर घंटों तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार जब सारी उम्मीदें टूटने लगीं तो परेशान पिता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

25 जून 2026 को पिता सुबास राम ने सैयदराजा थाने में लिखित तहरीर देकर अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई और उसे जल्द से जल्द खोजने की गुहार लगाई।

Dalimss Sunbeam Chakia

Khabari EXCLUSIVE | पंचवनिया पुल पर फूटा जनता का गुस्सा, चीफ इंजीनियर के तेवर देख अफसरों में मची खलबली! – Khabari News

पुलिस हुई सक्रिय, तलाश में जुटीं टीमें

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने परिवार को भरोसा दिलाया है कि बच्चे की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और विभिन्न माध्यमों से उसकी खोजबीन जारी है।

Silver Bells Chakia

आपकी एक सूचना बचा सकती है एक परिवार की खुशियां

लापता अरुण कुमार की उम्र लगभग 14 वर्ष है तथा वह उरगांव, थाना सैयदराजा, जनपद चंदौली का निवासी है।

यदि किसी भी व्यक्ति को अरुण के बारे में कोई भी जानकारी मिले, वह कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई सुराग प्राप्त हो, तो कृपया तुरंत परिवार के मोबाइल नंबर 8421271263 पर संपर्क करें अथवा निकटतम पुलिस थाना या सीधे सैयदराजा थाना को सूचना दें।

याद रखिए…

आपका केवल एक फोन कॉल…

एक मां की आंखों के आंसू रोक सकता है।

एक पिता की टूटती उम्मीदों को फिर से जगा सकता है।

और एक मासूम बच्चे को उसके परिवार की गोद में वापस ला सकता है।

 खबरी न्यूज की अपील

इस खबर को अधिक से अधिक Share करें ताकि यह हर गांव, हर कस्बे और हर मोबाइल तक पहुंचे। हो सकता है अगली बार यह पोस्ट जिस व्यक्ति के मोबाइल पर पहुंचे, वही अरुण तक पहुंचने की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो।

“एक शेयर… एक परिवार की मुस्कान वापस ला सकता है।”

raising sun
raising sun
Daidij marka
Daidij marka

Share this post:

Facebook
X
Telegram
Email
WhatsApp

Leave a Comment

लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ चंदौली

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़ | पचवनियां फाल पर किसानों का आर-पार का ऐलान, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना निर्माणाधीन बीयर (छलका) की ऊंचाई को लेकर भड़का किसानों का आक्रोश, भारतीय किसान मंच और भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन को धार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Read More »

Advertisement Box

Follow Our Facebook Page

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

© 2026 Khabari News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

error: Content is protected !!